- Home
- Viral
- Flashback 2022 : छत पर घूमने वाली प्रेत आत्मा से लेकर स्कूल में पायल वाली चुड़ैल तक, साल की 4 खौफनाक घटनाएं
Flashback 2022 : छत पर घूमने वाली प्रेत आत्मा से लेकर स्कूल में पायल वाली चुड़ैल तक, साल की 4 खौफनाक घटनाएं
ट्रेंडिंग डेस्क. भूत-प्रेतों पर यकीन करने वाले लोग कहते हैं जिस तरह भगवान होते हैं ठीक उसके विपरीत नापाक शक्तियां भी हमारे आसपास मौजूद होती हैं। साइंटिस्ट्स भी इस बात पर सहमति जताते हुए कहते हैं कि पॉजिटिव एनर्जी के साथ-साथ हर जगह नेगेटिव एनर्जी भी होती हैं। यही नेगेटिव एनर्जी कई बार इतनी ताकतवर हो जाती हैं कि लोगों को नजर आने के साथ महसूस भी होने लग जाती हैं।आगे स्लाइड्स में जानें साल 2022 में भूत-प्रेत दिखने वाली ऐसी 4 घटनाओं के बारे में...

इस साल सितंबर में बनारस के लोग तब दहशत में आ गए थे जब कई लोगों को छत पर सफेद कपड़े पहनकर घूमने वाला एक लंबा साया नजर आया। लोगों ने मान लिया था कि ये भूत है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने इसे शरारत मानते हुए अज्ञात तत्व के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पर आज तक पता नहीं चल पाया कि वो चीज क्या थी।
कनाडा में रहने वाली लीडिया थॉमस का दावा है कि वे अपने परिजनों की आत्माओं को देख सकती हैं। हाल ही में उन्होंने ये दावा कर सबको चौंका दिया था कि उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड की मरी हुई दादी हर पल साथ नजर आती हैं। लीडिया ऐसे कई और दावे कर चुकी हैं। वे कहती हैं कि सोते-जागते उन्हें अपने आसपास भूत-प्रेत नजर आते रहते हैं और ये उनके लिए आम बात है।
यूपी के महोबा का मामला भी अजीबोगरीब है। हाल ही में यहां एक सरकारी स्कूल में सफेद पोशाक वाली आत्मा दिखने का दावा किया गया है। दावा इसलिए भी अजीब है कि जिस दिन स्कूल में ऐसी कोई चीज नजर आई उस दिन स्कूल के सभी बच्ची बुरी तरह बीमार हो गए और अजीब हरकत करने लगे थे। कुछ लोगों ने दावा किया कि स्कूल में दिखी आत्मा पायल बजाकर बच्चों को डरा रही थी।
इंग्लैंड के नॉटिंघमशायर में एक शख्स की जान तब हलक में आ गई जब वह अपने कुत्ते को एक सुनसान जंगल में टहलाने ले गया। यहां उसकी फ्लैश लाइट के साथ कैमरा भी चालू था। कैमरे में जो कैद हुआ, उसे देखकर उसके होश उड़ गए। शख्स का दावा था कि ये किसी प्रेत आत्मा का साया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News