1 दिन में 3 लड़कियों के साथ सेक्स, लेकिन दूसरे दिन भयानक मौत
ट्रेंडिंग डेस्क. अर्जेंटीना में पिछले दिनों हुई एक शख्स की रहस्यमयी मौत का मामला अब भी नहीं सुलझ पाया है। 15 दिसंबर को अर्जेंटीना के रहने वाले Daniel Alfredo Rusticane का शव उनके पलंग से बंधा मिला था। पुलिस ने जांच की तो उनकी मौत से पहले उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए एक डेटिंग एप के बारे में पता चला। इसी एप के माध्यम से डेनियल ने एक रात पहले 3 लड़कियों के साथ संबंध बनाए थे। इसके बाद ही डेनियल की मौत हो गई थी। आगे की स्लाइड्स में जानें डेनियल की रहस्यमयी मौत पर पुलिस ने क्या कहा....

जांच में पता चला कि 60 वर्षीय डेनियल ने मौत से पहले एक ही रात में तीन अलग-अलग लड़कियों को डेट किया था। ये सभी उसके घर पर आईं थीं।
डेनियल के दोस्त ने इस बात का खुलासा किया कि उसने उस रात 3 लड़कियों से संबंध बनाए थे। डेनियल ने खुद ये बात अपने दोस्त को बताई थी। पुलिस ने इसे एक अहम सबूत माना।
हालांकि, एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि डेनियल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन पलंग से उनका शव बंधा होना कई सवालों को जन्म दे रहा था। पुलिस व डेनियल की बेटी अब उस लड़की को खोज रहे हैं, जो आखिर में डेनियल के साथ थी। (फोटो में अपनी बेटी ब्रेंडा के साथ डेनियल)
पुलिस को पहले ये मामला चोरी व हत्या का लगा क्योंकि डेनियल का पर्स और मोबाइल घटना स्थल से गायब मिले। हालांकि, पुलिस अब नए सिरे से जांच कर उस दिन डेनियल से मिली तीनों लड़कियों को खोज रही है। (फोटो में : वह लड़की जिसके साथ आखिरी बार कमरे में थे डेनियल)
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News