- Home
- Viral
- इस देश के राजा ने टैक्स चोरी कर बना ली 7 अरब रुपए की संपत्ति! जानें कैसे पूरी दुनिया में खरीदी प्रॉपर्टी
इस देश के राजा ने टैक्स चोरी कर बना ली 7 अरब रुपए की संपत्ति! जानें कैसे पूरी दुनिया में खरीदी प्रॉपर्टी
नई दिल्ली. पेंडोरा पेपर्स। ये नाम सुर्खियों में है। वह है इस पेपर्स में नामों की लिस्ट। ICIJ के मुताबिक, इनमें उन नामों की लिस्ट दी गई है, जो टैक्स चोरी करते हैं। अपने देश को धोखा देते हैं। देश का खजाना खाली करते हैं। इसमें दुनियाभर के बड़े नेता, बिजनेसमैन, फिल्मस्टार शामिल हैं। लीक दस्तावेज में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मोनाको में गुप्त संपत्ति रखने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, टैक्स चोरी करने वालों में पॉप स्टार शकीरा और सऊदी अरब के शाही परिवार के सदस्यों के नाम भी शामिल हैं। इसमें दुनियाभर के लगभग 100 अरबपतियों के नाम हैं। इतना ही नहीं, इसमें राजा-महाराजाओं के भी नाम हैं। लिस्ट में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला सेकंड (King Abdullah II) का भी नाम है। इनपर कैलिफोर्निया के मालिबू में लक्जरी घरों पर करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप है, लेकिन ये हिसाब में नहीं हैं। जॉर्डन के राजा पर आरोप कि उन्होंने 7 अरब रुपए घर बनाने में खर्च कर दिए...?

जॉर्डन के राजा ने ब्रिटेन और अमेरिका में संपत्ति में चोरी छिपे 7 अरब (£70m या $100m) से अधिक खर्च किए। लीक हुए दस्तावेज बताते हैं कि अब्दुल्ला सेकंड ने बिन अल-हुसैन द्वारा 1999 में सत्ता संभालने के बाद से 15 घरों को खरीदने के लिए गुप्त तरीके से पैसे दिए। इनमें मालिबू और ब्रिटेन में लंदन और एस्कॉट में घर शामिल हैं।
जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला सेकंड का जन्म 30 जनवरी 1962 को हुआ। वे राजा हुसैन और उनकी ब्रिटिश मूल की पत्नी राजकुमारी मुना अल-हुसैन के सबसे बड़े बेटे हैं। यूके और यूएस में स्कूली शिक्षा ली। ब्रिटिश सेना और रॉयल जार्डन सेना में सेवा दी। 1993 में रानी रानिया से शादी की।
कैलिफोर्निया के मालिबू के पॉइंट ड्यूम प्रायद्वीप में इनका सात बेडरूम वाला घर है। इसकी कीमत अरबों में है। ये वह जगह है जहां पर सर एंथोनी हॉपकिंस, जूलिया रॉबर्ट्स, साइमन कॉवेल, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और बारबरा स्ट्रीसंड जैसे लोग रहते हैं।
इस संपत्ति को 2014 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (BVI) की एक कंपनी Nabisco Holdings SA ने खरीदा था। इसके बाद इसमें तीन कंपनियों ने पैसा लगाया। पेंडोरा पेपर्स के दस्तावेजों से पता चलता है कि तीनों कंपनियां पनामा कानूनी फर्म द्वारा प्रतिनिधित्व करने वालों में से हैं और गुप्त रूप से इनके मालिक जॉर्डन के राजा हैं।
सिर्फ मालिबू में ही नहीं, जहां राजा ने चुपके से संपत्ति खरीदी हो। पेंडोरा पेपर्स के मुताबिक, लंदन में भी 8 प्रॉपर्टी हैं। जॉर्जटाउन में भी चार फ्लैट होने के आरोप हैं।
बता दें कि पेंडोरा पेपर्स में करीब 100 अरबपतियों के नाम शामिल हैं। इनपर शेल कंपनियां बनाकर टैक्स चोरी का आरोप है। पेंडोरा पेपर्स की नामों की लिस्ट में 700 से अधिक पाकिस्तानी राजनेता, बिजनेसमैन, रिटायर्ड जनरल, बैंकर और मीडिया हाउस के मालिकों के नाम भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें..
Rough Sex के दौरान लड़की की मौत, लेकिन जब कोर्ट ने दोषी प्रेमी को सजा सुनाई तो छिड़ा विवाद
पेट से निकली 1 किलो नुकीली कील, नट-चाकू, डॉक्टर ने बताया- शराब छोड़ने की वजह से मरीज की ये हालत हुई
कोरोना को मिटाने के लिए गेमचेंजर साबित होगी ये दवा, मरने से बचाने में है शानदार रिकॉर्ड
रात भर खर्राटे भर सोते रहे माता-पिता, बिस्तर के नीचे दबी रही 18 दिन की बच्ची, तड़प-तड़प कर हुई मौत
40 साल का वर्जिन शख्स ढूंढ रहा गर्लफ्रेंड, लेकिन ऐसी शर्त रख दी है कि 5 साल से लड़की ही नहीं मिली
बढ़ा हुआ वजह कम होना-स्किन की शाइनिंग, शराब छोड़ने पर बॉडी में क्या-क्या बदलाव होते हैं
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News