ऐसे शुरू हुई थी Prince Harry और Meghan Markle की लव स्टोरी, घुटनों पर बैठकर किया था प्रपोज
ट्रेंडिंग डेस्क : ब्रिटेन के ड्यूक प्रिंस हैरी (Prince Harry) और मेगन मर्केल (Meghan Markle) दूसरी बार माता पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। इससे पहले 2019 में उनको 1 बेटा हुआ था। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनकी बेटी का जन्म शुक्रवार 4 जून को सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में सुबह 11:40 बजे हुआ। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। प्रिंस और प्रिंसेस की जोड़ी दुनिया की बेहतरीन जोड़ियों में से एक है। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, प्रिंस हैरी के किस तरह मेगन को प्रपोज किया था।

ऐसे मिले थे प्रिंस एंड प्रिंसेस
लंदन की रॉयल फैमिली को दुनिया में हर इंसान जानता है, लेकिन अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्कल को प्रिंस हैरी के बारे में पता नहीं था। दोनों एक-दूसरे को पहले जानते भी नहीं थे। उनकी पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों को एक-दूसरे की कंपनी बहुत पसंद आई थी।
सालों तक लॉग डिस्टेंस में रहें
प्रिंस हैरी और मेगन अपने-अपने कामों में व्यस्त रहते थे। ऐसे में दोनों ने काफी समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रखा। एक-दूसरे से मिलने के लिए दोनों को काफी ट्रेवल भी करना पड़ता था, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता दोनों एक-दूसरे से जरूर मिला करते थे।
घुटनों पर बैठकर किया मेगन को प्रपोज
शुरुआत में हमने कहा था, कि प्रिंस हैरी और मेगन की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रिंस होने के बाद भी हैरी ने उन्हें काफी फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। दरअसल प्रिंस, मेगन को अकेले छुट्टियों पर गए और मौका देखकर उन्होंने घुटनों पर बैठकर मेगन को प्रपोज किया।
ऐसा था मेगन का रिएक्शन
प्रिंस हैरी का रोमांटिक प्रपोजल देख मेगन ने खुशी-खुशी उन्हें शादी के लिए हां कर दिया। इसके बाद प्रिंस को कहना पड़ा अभी मेरा प्रपोजल खत्म नही हुआ है अंगूठी तो देने दो, उसके बाद हां करना।
293 करोड़ में हुई शाही शादी
19 मई 2018 को ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल ने विंडसर कैसल में शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी में 43 मिलियन डॉलर यानी लगभग 293 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। सदियों तक उनकी शादी के चर्च किए जाएंगे। वेडिंग ड्रेस से लेकर म्युजिक पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। मेगन मर्केल की ड्रेस 2.5 करोड़ रुपये की थी।
1 साल बाद हुआ बेटे का जन्म
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी के 1 साल बाद 6 मई 2019 को दोनों पहली बार माता पिता बने थे। उनके बेटे का नाम आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंडसर हैं।
पिछले साल हुआ था मिसकेरज
पिछले साल, मेगन ने खुलासा किया था कि जुलाई 2020 में उनका गर्भपात हो गया था। इसके बाद उन्होंने एक और बच्चे का प्लान किया और 4 जून को वो दोबारा पेरेंट्स बन गए।
मां और एलिजाबेथ पर रखा बेटी का नाम
दोनों ने अपनी बेटी का नाम लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन- विंसडर रखा है। ये नाम उन्होंने महारानी एलिजाबेथ और उनकी दिवंगत मां डायना को श्रद्धांजलि के तौर पर रखा है। दरअसल, महारानी एलिजाबेथ को प्यार से लिलिबेट बुलाया जाता था, वहीं दूसरा नाम डायना उनकी दादी और हैरी की मां के सम्मान में रखा गया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News