- Home
- Viral
- पुलिस पर फेंके जा रहे पेट्रोल बम-35 हजार लोग सड़कों पर, जानें यूरोप पर क्यों हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन
पुलिस पर फेंके जा रहे पेट्रोल बम-35 हजार लोग सड़कों पर, जानें यूरोप पर क्यों हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली. यूरोप (Europe) में कोविड (Covid) के बढ़ते मामलों की वजह से प्रतिबंधों में सख्ती की गई है। इन प्रतिबंधों के विरोध में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी शुरू हो गई है। रविवार को बेल्जियम (Belgium) में पुलिस ने राजधानी ब्रुसेल्स (Brussels) से मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार मारी। यहां प्रदर्शकारियों ने भी पुलिस पर पत्थर, आतिशबाजी और धुएं के बम फेंके। पूरे यूरोप में कोरोना की नई लहर का प्रभाव दिख रहा है। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के नए तरीके अपनाने पड़ रहे हैं। वहीं लोग इसके विरोध में सड़कों पर भी उतर रहे हैं। रविवार को ब्रुसेल्स में रैली के दौरान करीब 35 हजार लोग शामिल हुए। ब्रुसेल्स में हुए विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें...

बेल्जियम में लगे नारे- अत्याचार के खिलाफ विद्रोह कर्तव्य
बेल्जियम में यूरोपीय यूनियन कमीशन हेडक्वार्टर के सामने की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें प्रदर्शनकारी ब्लैक हुड्स पहने दिखाई दिए। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। आजादी के नारे भी लगाए। एक प्रदर्शनकारी तख्ती लिए हुए था जिसका हिंदी में अनुवाद है, जब अत्याचार कानून बन जाता है, तब विद्रोह कर्तव्य बन जाता है। प्रदर्शनकारियों ने आतिशबाजी भी की।
नीदरलैंड में भी प्रतिबंधों के विरोध में प्रदर्शन हुआ
बेल्जियम ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है। मास्क के इस्तेमाल से लेकर वर्क फ्राम होम पर फोकस करने के लिए कहा गया है। यहां संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। हर दिन औसतन 13826 नए मामले सामने आ रहे हैं। हाल के दिनों में बेल्जियम के पड़ोसी देश नीदरलैंड में भी प्रतिबंधों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई।
ऑस्ट्रिया में सड़कों पर उतरे 10 हजार प्रदर्शनकारी
नए प्रतिबंधों की घोषणा और अगले साल टीकों को अनिवार्य बनाने की योजना के बाद 10 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में भी विरोध प्रदर्शन किया। इटली में भी कोरोना संक्रमण को लेकर सख्ती कर दी गई है। अगर को ई भी यात्री संक्रमित पाया जाता है तो ट्रेन को रोका जा सकता है। वहीं टैक्सी ड्राइवरों के पास कोविड पासपोर्ट होने जरूरी है।
जर्मनी में भी सख्त किए जाएंगे नियम
जर्मनी उन यूरोपीय देशों में शामिल हो गया है, जो अगले हफ्ते से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल या ऑफिस जाने पर रोक लगाकर कोविड को रोकने का फैसला किया है। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि यूरोप महामारी के केंद्र में है। हालांकि, एसएजीई (SAGE) के एक एडवाइजर ने कहा है कि यूके में यूरोप जैसे कोविड के मामलों में स्पाइक नहीं होगी।
यूरोप में कुल 44 देश हैं। पश्चिमी यूरोप में 9 देश, पूर्वी यूरोप में 10 देश, दक्षिणी यूरोप में 15 देश और उत्तरी यूरोप में 10 देश हैं। यूरोप में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के 20 लाख से ज्यादा नए केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से जितनी मौते हो रही हैं उसमें करीब आधी मौतें तो यूरोप के देशों में हो रही हैं।
ये भी पढ़ें..
Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब
Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए
एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News