- Home
- Viral
- दुकान में साफ-सफाई करने वाली लड़की बन गई अरबपति, लेकिन इस वजह से एक देश के राष्ट्रपति फंसते नजर आ रहे
दुकान में साफ-सफाई करने वाली लड़की बन गई अरबपति, लेकिन इस वजह से एक देश के राष्ट्रपति फंसते नजर आ रहे
नई दिल्ली. Pandora Papers में दुनिया के करीब 100 अरबपतियों के नाम शामिल हैं, जिनपर टैक्स चोरी का आरोप है। इस लिस्ट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी नाम है। उनपर आरोप लगा है कि पुतिन के सहयोगी गुप्त संपत्ति बनाने में जुटे थे। इसमें उनकी कथित गर्लफ्रेंड स्वेतलाना क्रिवोनोगिख (Svetlana Krivonogikh) की स्वामित्व वाली एक कंपनी ने 30 करोड़ का अपार्टमेंट भी खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन से दोस्ती के बाद Svetlana Krivonogikh ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक फ्लैट, मॉस्को में संपत्ति और एक क्रूज खरीदा। ये मिलाकर कुल संपत्ति 100 मिलियन डॉलर से अधिक है। जानें कौन हैं Svetlana Krivonogikh...?

लीक दस्तावेजों से पता चलता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास करीब 100 मिलियन डॉलर की गुप्त संपत्ति है। इसमें शानदार अपार्टमेंट और एक क्रूज शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वेतलाना क्रिवोनोगिख और मुलाकात तब से है जब पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग के डिप्टी मेयर थे। क्रिवोनोगिख एक सांप्रदायिक माहौल में पली बढ़ी हैं।
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Svetlana Krivonogikh बचपन में दुकान में क्लीनर का काम करती थीं। लेकिन अब वे करोड़पति हैं। कई नाइटक्लब की मालकिन हैं।
पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। उनके पिता व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन सोवियत नेवी में काम करते थे। माता मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा फैक्टरी में मजदूरी करती थीं।
Pandora Papers में टैक्स चोरी को लेकर जॉर्डन के राजा पर भी आरोप लगा है। आरोप है कि राजा अब्दुल्ला सेकंड (King Abdullah II) ने ब्रिटेन और अमेरिका में संपत्ति में चोरी छिपे 7 अरब (£70m या $100m) से अधिक खर्च किए। लीक हुए दस्तावेज बताते हैं कि अब्दुल्ला सेकंड ने बिन अल-हुसैन द्वारा 1999 में सत्ता संभालने के बाद से 15 घरों को खरीदने के लिए गुप्त तरीके से पैसे दिए।
Pandora Papers में दुनियाभर के बड़े नेता, बिजनेसमैन, फिल्मस्टार शामिल हैं। लीक दस्तावेज में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मोनाको में गुप्त संपत्ति रखने का आरोप लगा है। इसके अलावा टैक्स चोरी करने वालों में पॉप स्टार शकीरा और सऊदी अरब के शाही परिवार के सदस्यों के नाम भी शामिल हैं। इसमें दुनियाभर के लगभग 100 अरबपतियों के नाम हैं।
नोट- इस खबर में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।
ये भी पढ़ें..
Rough Sex के दौरान लड़की की मौत, लेकिन जब कोर्ट ने दोषी प्रेमी को सजा सुनाई तो छिड़ा विवाद
पेट से निकली 1 किलो नुकीली कील, नट-चाकू, डॉक्टर ने बताया- शराब छोड़ने की वजह से मरीज की ये हालत हुई
कोरोना को मिटाने के लिए गेमचेंजर साबित होगी ये दवा, मरने से बचाने में है शानदार रिकॉर्ड
रात भर खर्राटे भर सोते रहे माता-पिता, बिस्तर के नीचे दबी रही 18 दिन की बच्ची, तड़प-तड़प कर हुई मौत
40 साल का वर्जिन शख्स ढूंढ रहा गर्लफ्रेंड, लेकिन ऐसी शर्त रख दी है कि 5 साल से लड़की ही नहीं मिली
बढ़ा हुआ वजह कम होना-स्किन की शाइनिंग, शराब छोड़ने पर बॉडी में क्या-क्या बदलाव होते हैं
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News