- Home
- Viral
- मौत से अनजान एक शख्स की ऊंगलियां होने लगीं काली, डॉक्टर को जैसे ही पता चला, कहा- तुरन्त काटो दोनों ऊंगली
मौत से अनजान एक शख्स की ऊंगलियां होने लगीं काली, डॉक्टर को जैसे ही पता चला, कहा- तुरन्त काटो दोनों ऊंगली
स्पेन. एक मकड़ी कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका अंदाजा इबीसा में हुई एक घटना से लगाया जा सकता है। यहां छुट्टी मनाने आए एक व्यक्ति को मकड़ी ने ऐसा काटा कि अब उसे अपनी दो ऊंगलियां कटवानी पड़ रही हैं। 19 साल के व्यक्ति को पहले दाए हाथ में सूजन हुई। उसने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि कुछ काटा है। फिर कई टेस्ट हुए तो सच्चाई सामने आई। अब वेल्स लौटने के बाद वह व्यक्ति सर्जरी कराएगा। तस्वीरों में देखिए कैसी थी खतरनाक मकड़ी...

इस खबर का खुलासा डायरियो डी इबीसा ने किया। पीड़ित व्यक्ति ने अखबार को बताया कि वह सैन एंटोनियो के रिसॉर्ट में समुद्र में डूबते सूरज को देख रहा था। फिर कुछ दूर चलने के बाद बैठ गया। फिर उसे महसूस हुआ कि कुछ काटा है या किसी ने डंक मारा है।
पीड़ित ने बताया कि मैं अगली सुबह 5 बजे उठा। मेरा हाथ जल रहा था और तेज सूजन थी। फिर द्वीप की राजधानी इबीसा टाउन के कैन मिसेज हॉस्पिटल गया। वहां एक इंजेक्शन लगा। लेकिन सूजन और दर्द कम नहीं हो रहा था।
"मैं घबराने लगा क्योंकि मेरे हाथ वक्त बीतने के साथ-साथ काला होने लगा। डॉक्टरों ने मुझे बताया कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था।"
कई टेस्ट करने पर पता चला कि उसे एक जहरीली भूरे रंग की मकड़ी ने काटा है। इस मकड़ी का काटना सामान्य नहीं है। इसके काटने से शरीर में जहर फैल जाता है।
डॉक्टर ने कहा, हर साल लाखों लोग यहां सूर्यास्त देखने के लिए आते हैं। लेकिन ये अपने तरह का पहला केस है। इससे पहले मकड़ी के काटने से किसी के साथ ऐसा नहीं हुआ था। हां, ऐसी एक घटना जून में हुई थी।
जून में ऐसी ही मकड़ी ने एक स्टूडेंट को काट लिया था। जब उस स्टूडेंट को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसकी जान खतरे में थी। ठीक होने के बाद उसने कहा था कि लोग कहते हैं कि मकड़ियां आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। लेकिन अब ये गलत साबित हो गया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News