MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Viral
  • 2 साल तक के बच्चों में कोरोना और साधारण सर्दी-खांसी में कैसे फर्क करें? जानें संक्रमण से जुड़े सवालों के जवाब

2 साल तक के बच्चों में कोरोना और साधारण सर्दी-खांसी में कैसे फर्क करें? जानें संक्रमण से जुड़े सवालों के जवाब

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने बच्चों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। पहली लहर में बच्चों के संक्रमण की संख्या कम थी। नवजात से लेकर 2 साल तक बच्चों के माता-पिता बहुत ज्यादा डरे हुए हैं। उनके मन में कई सवाल भी हैं, जैसे- कोरोना और साधारण सर्दी-खांसी में कैसे फर्क करें? बच्चों में कोरोना के क्या लक्षण हैं? संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए?

5 Min read
Author : Vikas Kumar
| Updated : Jun 02 2021, 01:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

माता-पिता के सवालों के जवाब जानने के लिए Asianet News Hindi ने Pediatrician Dr Deepak Pandey से बात की और बच्चों में कोरोना से जुड़े सवालों के जवाब जानने की कोशिश की। डॉक्टर दीपक पांडेय यूपी के आजमगढ़ जिले में कोरोना के नोडल अधिकारी भी हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोरोना से डरने की बजाय जागरूक रहने की जरूरत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

सवाल- नवजात से लेकर 2 साल तक के बच्चों को कोरोना से कितना खतरा है?
जवाब-
कोरोना की पहली लहर में 12 साल से बड़े बच्चों में संक्रमण हो रहा था। लेकिन 12 साल से छोटे बच्चों में संक्रमण नहीं हो रहा था। लेकिन इस बार बच्चों में संक्रमण ज्यादा है। बच्चे साइलेंट कैरियर भी होते हैं और माइल्ड सिमटम की तरह प्रजेंट करते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

310

सवाल- क्या कोरोना में बच्चों को बहुत ज्यादा खतरा है?
जवाब-
बच्चों में संक्रमण जो रिस्क है वह बहुत कम है। ये बच्चों में डायरिया की तरह प्रजेंट कर रहा है। कुछ बच्चों को सांस की भी दिक्कत हो रही है लेकिन अधिकतर में डायरिया और बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हैं। 

410

सवाल- साधारण सर्दी-खांसी-बुखार और कोरोना के सर्दी-खांसी-बुखार में कैसे फर्क करें?
जवाब-
कोरोना के सर्दी-बुखार में नेजल कम्पोनेंट थोड़ा कम होता है। थ्रोट का कम्पोनेंट ज्यादा होता है। यानी आसान भाषा में नाक बहना। ये कोरोना में बहुत कम होता है। लेकिन नाक से नीचे के भाग को ज्यादा प्रभावित करता है। अगर किसी बच्चे को सर्दी है और उसकी नाक बह रही है तो कोरोना होने की संभावना थोड़ी कम है। अगर नाक नहीं बह रही है तो संभावना बढ़ जाती है। कोरोना में फीवर थोड़ा हाई ग्रेड का आता है। नॉर्मल फ्लू में फीवर थोड़ा कम होता है। दूसरा की पैरासिटामोल से बुखार उतरा तो है लेकिन जल्दी रिस्पॉन्स नहीं करता है। एक दिन से लेकर डेढ़ साल के बच्चों में कोरोना संक्रमण होने पर शरीर में दर्द बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में बच्चे बता तो नहीं पाते हैं लेकिन रोते बहुत हैं।

510

सवाल- 2 साल तक बच्चों में कोरोना के क्या लक्षण होते हैं?
जवाब-
ऐसी सर्दी जिसमें नाक न बह रही हो, बुखार बहुत तेज हो, बच्चा बहुत चिड़चिड़ा हो, लूज मोशन हो। ऐसे लक्षण हो तो कोविड की संभावना होती है। लेकिन इसके साथ में बच्चे की फैमिली हिस्ट्री भी लेनी पड़ती है कि उसके घर में किसी को कोरोना संक्रमण तो नहीं हुआ है। 

610

सवाल- अगर कोरोना के कोई भी लक्षण दिखते हैं तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें या टेस्ट कराए?
जवाब-
अभी मौसम ऐसा चल रहा है कि कुछ लक्षण अधिकतर बच्चों में दिखता है। ऐसे में पहले डॉक्टर के पास जाना चाहिए। एक क्लियर कट हिस्ट्री होनी चाहिए कि घर में पहले किसी को कोरोना न हुआ हो। 

710

सवाल- क्या कोरोना संक्रमित बच्चे को बहुत ज्यादा दवाइयां लेनी पड़ सकती है? इतनी दवाइयां देना ठीक है?
जवाब-
बच्चों को ज्यादा दवाइयों की जरूरत नहीं होती है। बच्चों के साथ एक अच्छी बात है कि उनमें जानलेवा खतरा नहीं है। बच्चों में गंभीर रूप से कोरोना नहीं हो रहा है। वे कोरोना फैलाने का काम कर रहे हैं। जैसे किसी बड़े को कोरोना हुआ तो वो एक कमरे में आइसोलेट हो जाएगा, लेकिन किसी बच्चे को हुआ तो वो आइसोलेट हो भी नहीं सकता है और माता पिता भी आइसोलेट नहीं होने देंगे। ऐसे में किसी बच्चे को कोरोना हो गया तो उसके मां-पिता को भी होना ही है। बड़ों में 6-7 दवाइयों की किट होती है लेकिन बच्चों में इतनी नहीं होती हैं। बुखार है तो बुखार की दवा दे देते हैं सर्दी है तो सर्दी की दवा।  

810

सवाल- बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए अभिभावकों को क्या-क्या करना चाहिए?
जवाब-
बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए मां-पिता को बचना पड़ेगा। अगर घर में कोरोना आया तो बच्चे अछूते नहीं रहेंगे। बच्चों को बचाना है तो मां-पिता को खुद बचना होगा।

910

सवाल- बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए खाने-पीने में क्या बदलाव कर सकते हैं?
जवाब-
बच्चे बड़े चूजी होते हैं। अपने हिसाब से ही खाते हैं। हां इम्यून चीजों को बढ़ाने के लिए कुछ दिया जा सकता है। जैसे- फ्रूट का जूस, दाल का पानी, कुछ आयरन के सोर्स।

1010

सवाल- बच्चों का भी ऑक्सीजन लेवल चेक करना चाहिए
जवाब-
 बच्चों के लिए छोटा ऑक्सीजन मीटर आता है। जो बड़ों का रेंज है वही बच्चों का भी। यानी बच्चों में भी ऑक्सीजन 95 से ज्यादा होनी चाहिए। हमारी भगवान से प्रार्थना है कि कोरोना का संक्रमण जल्दी थम जाए। लेकिन भगवान भी उन्हीं की मदद करता है जो अपनी मदद स्वयं करते हैं। अगर हमारा समाज जागरूक नहीं होगा तो कोरोना पर काबू पाना ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। माता-पिता खुद बचें, बच्चे को बचाए और समाज को भी बचाए।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे।#ANCares #IndiaFightsCorona

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

VK
Vikas Kumar
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Indonesia Waterfall Accident: झरने पर नहाते समय फिसली 25 साल की युवती, अगले दिन मिला शव, वायरल वीडियो ने झकझोरा
Recommended image2
प्रेमी को आजाद कराने की तड़प... और 50 हजार का वो खूनी लालच, जिसने युवती को बना दिया मुजरिम
Recommended image3
Queen Suthida: पहले उड़ाया फाइटर जेट, अब खुद शाही विमान उड़ाकर पहुंचीं जापान, जानें क्या है खास
Recommended image4
IIT Baba News: क्या जिंदा हैं 'IITian बाबा' अभय सिंह? मौत की फर्जी खबरों के बीच आया बड़ा अपडेट
Recommended image5
Sanae Takaichi: देश चलाने के साथ घर भी संभालती हैं जापान की PM, बोलीं- पुरुषों से 3-4 घंटे ज्यादा लगता है समय
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved