पर्दे के 7 पॉपुलर 'श्रीकृष्ण' : कोई डॉक्टर-कोई वकील तो कोई है फुटबॉल का दीवाना
मुंबई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह दही हांडी और कृष्ण लीला का आयोजन किया गया है। वैसे, टीवी पर भी हमने कई एक्टर्स को भगवान कृष्ण के रोल में देखा है। रील लाइफ में कृष्ण बने इन एक्टर्स को कई लोग रियल लाइफ में भी भगवान की तरह ही पूजते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर हम बता रहे हैं टीवी पर कृष्ण का रोल निभाने वाले ऐसे ही 7 एक्टर्स के बारे में।
17

नितीश भारद्वाज (सीरियल : महाभारत) बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में नितीश 'कृष्ण' के रोल में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने विष्णु पुराण, रामायण जैसे सीरियल में भी काम किया। कम लोग ही जानते हैं कि नितीश वेटेरनरी सर्जन भी हैं। कृष्णा के किरदार में लोगों को प्रभावित करने के बाद वो पॉलिटिक्स में आए और बीजेपी की तरफ से जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य चुने गए। नितीश मराठी सिनेमा का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। नितीश ने दो शादियां की हैं। उनके दो बच्चे हैं, जो उनकी पूर्व पत्नी मोनिशा पाटिल के साथ ही रहते हैं। नितीश ने दूसरी शादी मप्र कैडर की आईएएस स्मिता गाटे से की। नितीश ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' में भी काम किया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
धृति भाटिया : (सीरियल : जय श्री कृष्ण) टीवी पर मासूम और नटखट बाल कृष्ण के किरदार में धृति भाटिया ने करोड़ों लोगों को लुभाया था। टीवी शो 'जय श्री कृष्णा' में 2 साल के कृष्ण की भूमिका में आने वाला यह नटखट बच्चा दरअसल एक लड़की थी। रातोंरात इस किरदार ने धृति को पॉपुलर बनाया। अपने टीवी डेब्यू में ही एक लड़के की भूमिका निभाने के बाद धृति ने 'माता की चौकी' में छोटी दुर्गा का रोल किया। अब धृति ने अपनी पौराणिक छवि को तोड़ दिया है। वो बबली के किरदार में टीवी सीरियल 'प्यार को क्या नाम दूं' में भी नजर आ चुकी हैं।
37
स्वप्निल जोशी (सीरियल : कृष्णा) स्वप्निल जोशी को रामानंद सागर के पॉपुलर टीवी सीरियल 'कृष्णा' के लिए जाना जाता है। उन्हें जितनी पॉपुलैरिटी कृष्ण के किरदार ने दी, शायद ही उतनी किसी और किरदार मिली हो। स्वप्निल 'कैंपस', 'हद कर दी', 'देश में निकला होगा चांद' और 'घर की बात है' समेत कई मराठी शोज में भी नजर आए हैं। स्वप्निल ने 'उत्तर रामायण' में 9 साल की उम्र में 'कुश' का किरदार निभाया था। स्वप्निल ने 2005 में डेंटिस्ट अपर्णा जोशी से शादी की। यह उनकी लव मैरिज थी, लेकिन रिश्ता चार साल ही चल सका और साल 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2011 में लीना आराध्ये से शादी की। लीना पेशे से डेंटिस्ट हैं।
47
सर्वदमन डी बनर्जी (सीरियल : कृष्णा) रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'कृष्णा' में कृष्ण की भूमिका में नजर आए सर्वदमन को लोग रियल लाइफ में भी कृष्ण की तरह पूजने लगे थे। सर्वदमान ने 1983 में आई फिल्म 'आदि शंकराचार्य' में भी लीड रोल किया था। इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल किया था। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में जन्मे सर्वदमन ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से ग्रैजुएशन किया है। सर्वदमन अब ऋषिकेश में एक एनजीओ में बच्चों को मेडिटेशन सिखाते हैं।
57
सौरभ राज जैन : (सीरियल : महाभारत, 2013) 2013 में बने सीरियल 'महाभारत' में सौरभ राज जैन कृष्ण की भूमिका में नजर आए। दिल्ली बेस्ड सौरभ इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं। सौरभ ने सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी पुणे से एमबीए किया है। सौरभ फुटबॉल के दीवाने हैं और टीवी सीरियल 'महाभारत' से पहले 'कसम से', 'यहां मैं घर-घर खेली', 'परिचय', 'देवों के देव महादेव' और 'उतरन' में नजर आ चुके हैं। सौरभ फिल्म 'कर्मा' में भी एक किरदार अदा कर चुके हैं।
67
सौरभ पांडे (सीरियल : सूर्यपुत्र कर्ण) पॉपुलर टीवी शो ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में ‘श्रीकृष्ण’ का रोल निभा चुके सौरभ पांडे ने फिक्शन शो 'जिया जले' से डेब्यू किया था। सूर्यपुत्र कर्ण में कृष्ण का रोल करने के लिए पहले एक्टर हिमांशु सोनी से बात की गई लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने यह रोल नहीं किया और फाइनल इसे सौरभ पांडे ने प्ले किया।
77
एनटी रामाराव (कई फिल्मों में बने श्रीकृष्ण) तेलुगु के बड़े एक्टर्स में से एक एनटी रामाराव ने करीब 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया। कृष्ण के रोल में उनकी बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो 1962 में आई 'श्रीकृष्णार्जुनयुद्धम', 1964 में आई तमिल फिल्म 'कर्नन' और 1977 में आई 'दानवीर सूर कर्ण' हैं। उस दौर में एनटी मास के मसीहा के तौर पर जाने जाते थे। फिल्मों में करियर के बाद एनटी ने पॉलिटिक्स में एंट्री ली और 1982 में तेलुगुदेशम पार्टी बनाई। 1983 में वो पहली बार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1968 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। 1996 में एनटीआर का निधन हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos