- Home
- Entertianment
- TV
- Bigg Boss: चौथे सीजन से अब तक 17 गुना बढ़ गई सलमान खान की फीस, जानिए हर सीजन के लिए कितने-कितने चार्ज किए
Bigg Boss: चौथे सीजन से अब तक 17 गुना बढ़ गई सलमान खान की फीस, जानिए हर सीजन के लिए कितने-कितने चार्ज किए
एंटरटेनमेंट डेस्क. कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) जल्दी ही नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करेगा। ख़बरों के अनुसार, पिछले 11 साल से लगातार इस शो को होस्ट करते आ रहे सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर इसकी मेजबानी करेंगे। इस बीच नए सीजन के लिए सलमान खान की फीस को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने इस बार प्रति एपिसोड लगभग 43.75 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पूरे सीजन की उनकी फीस तकरीबन 1050 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, इसकी कहीं आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब सलमान खान ने पहली बार 'बिग बॉस' अपने हाथ में लिया था, तब उनकी फीस कितनी थी और कैसे साल-दर-साल उनकी फीस में बढ़ोतरी होती गई। नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं सलमान खान को हर सीजन में मिली फीस के बारे में...
| Published : Aug 28 2022, 02:24 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सलमान खान ने पहली बार 'बिग बॉस' 2010-11 में होस्ट किया था। यह शो का चौथा सीजन था, जो 96 दिन तक चला था। इस सीजन के लिए सलमान खान ने लगभग 2.50 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड चार्ज किए थे। बताया जाता है कि उन्होंने इसके अगले दो सीजन यानी 'बिग बॉस 5' और 'बिग बॉस 6' के लिए भी प्रति एपिसोड इतनी ही रकम चार्ज की थी। पांचवें सीजन में सलमान खान के साथ संजय दत्त भी बतौर होस्ट दिखाई दिए थे। 5वें और 6ठे सीजन में क्रमशः 98 और 97 दिन तक टेलीकास्ट किए गए थे।
2013 में 'बिग बॉस' का 7वां सीजन टेलीकास्ट हुआ, जो लगभग 105 दिन चला था। सलमान खान ने इस सीजन के लिए अपनी फीस दोगुनी कर दी थी। यानी कि वे 7वें सीजन के लगभग 5 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड ले रहे थे।
'बिग बॉस' का 8वां सीजन 2014-15 में टेलीकास्ट हुआ, जो 105 दिन तक चला। सलमान खान की फीस इस सीजन के लिए 5.5 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड थी। इस सीजन में 105 दिन के बाद एक स्पिन ऑफ जोड़ा गया था, जिसे 'बिग बॉस हल्ला बोल' नाम दिया गया था। 28 दिन तक चले इस स्पिन ऑफ को फराह खान ने होस्ट किया था।
'बिग बॉस 9' 2015-16 में टेलीकास्ट हुआ, जो 105 दिन तक चला। सीजन के लिए सलमान खान की फीस लगभग 7-8 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड थी। इसी तरह 106 दिन तक चले 10वें सीजन (2016-17) के लिए सलमान खान ने 8 करोड़ रुपए प्रति एपिसोड चार्ज किए थे।
बताया जाता है कि 106 दिन तक चले 'बिग बॉस 11' (2017-18) और 105 दिन तक चले 'बिग बॉस 12' (2018) के लिए सलमान खान ने क्रमशः 11 करोड़ रुपए और 12-14 करोड़ रुपए प्रति वीकेंड चार्ज किए थे।
2019-20 में 'बिग बॉस' का 13वां सीजन टेलीकास्ट हुआ, जो 140 दिन तक चला था। इस सीजन के लिए सलमान खान की फीस 200 करोड़ रुपए थी। यानी वे प्रति सप्ताह लगभग 13 करोड़ रुपए कमा रहे थे। लेकिन जब सीजन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया था तो सलमान खान ने भी अपनी फीस प्रति सप्ताह दो करोड़ रुपए बढ़ा दी थी।
'बिग बॉस' के 14वें सीजन के लिए सलमान खान की फीस लगभग 20 करोड़ रुपए प्रति सप्ताह थी। यह सीजन 2019-20 में टेलीकास्ट हुआ, जो लगभग 143 दिन चला था। सलमान खान ने पूरे सीजन से लगभग 450 करोड़ रुपए कमाए थे।
'बिग बॉस' के 15वें सीजन के लिए सलमान खान की फीस लगभग 25 करोड़ रुपए प्रति वीकेंड बताई जाती है। 2021-22 में टेलीकास्ट हुआ यह सीजन 120 दिन चला था। पूरे सीजन से सलमान खान ने लगभग 350 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
नोट : सलमान खान 'बिग बॉस' के वीकेंड स्पेशल एपिसोड्स में दिखाई देते हैं। उनकी फीस के सभी आंकड़े इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिए गए हैं। एशियानेट न्यूज हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
और पढ़ें....
प्रेम चोपड़ा ने फिल्मों में किया 250 से ज्यादा बार रेप, बायोग्राफी में बताई इन सीन्स के पीछे की कहानी