TV पर भगवान गणेश का किरदार निभा चुके ये 6 एक्टर, एक अब इस दुनिया में नहीं है
एंटरटेनमेंट डेस्क. पूरी दुनिया में गणेश चतुर्थी (Ganesh chaturthi) धूमधाम से मनाई जा रही है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की कथाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए टीवी पर कई सीरियल्स बनाए जा चुके हैं। इनमें काम करने वाले एक्टर्स को लोगों ने खूब पसंद किया और कइयों को तो लोग असल में भगवान गणेश समझने लगे थे। गणेश चतुर्थी के मौके पर आइए आपको बताते हैं टीवी पर भगवान गणेश की भूमिका में नजर आए एक्टर्स के बारे में, जिनमें से एक अब इस दुनिया में भी नहीं है....

साल 2000 में टीवी पर 'श्री गणेश' सीरियल टेलीकास्ट हुआ था। इस सीरियल में विघ्नहर्ता का रोल जागेश मुकाती ने निभाया था। जून 2020 में जागेश का निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 'श्री गणेश' के अलावा जागेश को 'अमिता का अमित' जैसे शोज में भी देखा गया था। जागेश गुजराती थिएटर के पॉपुलर एक्टर थे।
'देवा श्री गणेश' मराठी सीरियल है, जो 2020 में टेलीकास्ट हुआ था। इस सीरियल में भगवान गणेश का किरदार अद्वैत कुलकर्णी ने निभाया था। यह सीरियल सिर्फ 11 दिन चला था।
'विघ्नहर्ता गणेश' अगस्त 2017 से नवम्बर 2021 के बीच टीवी पर टेलीकास्ट हुआ शो था। इस शो में भगवान गणेश का किरदार उजैर बसर ने निभाया था।
'जय मल्हार' मराठी शो था, जो भगवान शिव की कथाओं पर आधारित था। 2014 से 2017 के बीच टेलीकास्ट हुए इस शो में भगवान गणेश का किरदार संजय भिसे ने निभाया था।
2014 से 2017 के टेलीकास्ट हुआ 'गणपति बप्पा मोरया' माता पार्वती और उनके पुत्र गजाजन के रिश्ते पर आधारित था। इस शो में भगवान गणेश का रोल संजय येवले ने निभाया था।
'गणेश लीला' 2009 का पॉपुलर टीवी शो है। भगवान गणेश की कथाओं पर आधारित इस टीवी सीरियल में आकाश नायर ने गणपति बप्पा का किरदार निभाया था।
और पढ़ें....
Ganesh chaturthi 2022: अलग धर्म के ये 6 स्टार्स सालों से करते आ रहे भगवान गणेश की आराधना
2020 के इन 2 ट्वीट ने KRK को भिजवाया जेल, जानिए आखिर ऐसा क्या लिखा था, जो उन पर भारी पड़ गया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।