- Home
- Entertainment
- TV
- हिना खान ने विदेश में शान से लहराया तिरंगा, फैन बोले- 'हमें भारतीय और आपका फैन होने पर गर्व है'
हिना खान ने विदेश में शान से लहराया तिरंगा, फैन बोले- 'हमें भारतीय और आपका फैन होने पर गर्व है'
मुंबई। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस हिना खान ने भारत का तिरंगा विदेश में लहराया है। दरअसल, न्यूयॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड में पहुंचीं हिना खान ने तिरंगा लहराते हुए फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में हिना ट्रेडिशनल इंडियन साड़ी में नजर आईं। हिना ने गाड़ी के ऊपर खड़े होकर शान के साथ तिरंगा लहराया। इस दौरान उनके चेहरे की मुस्कान देखने लायक थी। हिना ने परेड से जुड़े वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
| Published : Aug 19 2019, 01:48 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
इंडिया डे परेड की फोटो के साथ हिना ने लिखा, "देश का प्रतिनिधित्व करने पर हमेशा सुखद अनुभूति होती है। और तब यह बढ़ जाती है जब आप इसे दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक में कर पाते हैं।''
26
हिना ने लिखा, "भारत देश के लिए तिरंगे को थामकर... मैं इस बात का समर्थन करती हूं कि अमेरिका में भी एक हिंदुस्तान बसता है। मैं यहां के लोगों के बिहैवियर की तारीफ करती हूं। जय हिंद! हिंदुस्तान जिंदाबाद!" हमेशा...।
36
बता दें, हिना भारत की पहली टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें विदेश में इंडिया डे परेड में शामिल होने का मौका मिला है।
46
परेड की थीम, "सैनिकों का समर्थन और उन्हें सलाम करो" थी।
56
हिना खान ने परेड के अलावा साड़ी में भी अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। फैन्स को हिना का देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
66
इंडिया डे परेड में शामिल होने से पहले हिना खान ने साड़ी में कुछ इस तरह पोज दिए।