ब्वॉयफ्रेंड संग कब सात फेरे लेगी 'कसौटी जिंदगी' की एक्ट्रेस, खुद किया खुलासा
मुंबई. टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' फेम एक्ट्रेस हिना खान बॉलीवुड में आगे बढ़ रही हैं। वो जल्द ही विक्रम भट्ट की फिल्म 'हैक्ड' में नजर आने वाली हैं। फिल्मों और अपनी एक्टिंग के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की है और उन्होंने खुलासा किया है कि वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ कब शादी करेंगी।
17

हिना ने इंटरव्यू में ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी को लेकर कहा कि उन्होंने अभी अपना करियर शुरू किया है। इसलिए अभी वो शादी कैसे कर सकती हैं? एक्ट्रेस को लगता है कि उनकी लाइफ अभी पूरी तरह से सेटल नहीं हुई है।
27
हिना आगे कहती हैं कि शादी एक फॉर्मेलिटी है। उन्होंने कहा कि हां, वो दो या ढाई साल बाद शादी जरूर कर लेंगी। बहरहाल, एक्ट्रेस के इस बयान को लेकर कहा जा सकता है कि अभी वो दो साल तक अपने करियर पर फोकस करने वाली हैं।
37
बता दें, हिना खान और रॉकी जायसवाल दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते ऑफिशियल तब कर दिया जब रॉकी ने बिग बॉस 11 में आकर हिना को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया।
47
इसके बाद हिना और रॉकी दोनों रातोंरात सुर्खियों में आ गए और फैंस इनकी जोड़ी को भी काफी पसंद करते हैं। दोनों की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी।
57
हिना खान ने 2009 में शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी पर डेब्यू किया था। उस वक्त रॉकी इस सीरियल के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। यहीं पर ही दोनों की मुलाकात हुई और कुछ समय बाद इनका प्यार परवान चढ़ा।
67
एक बार इंटरव्यू में रॉकी ने रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर उन्होंने जब हिना खान को पहली बार देखा था तो वो उन्हें अपना दिल दे चुके थे। रॉकी उन्हें दुनिया की सबसे सुंदर महिला मानते हैं। काम के प्रति उनके डेडिकेशन को देख रॉकी एक्ट्रेस से काफी प्राभावित हुए थे।
77
बहरहाल, हिना खान की अपकमिंग मूवी 'हैक्ड' 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अनिल कपूर, दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मलंग' से होगी। अब ऐसे में देखना ये होगा कि दोनों में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos