- Home
- Entertainment
- TV
- 9 महीने तक प्रेग्नेंसी छुपाने वाली एक्ट्रेस ने दिखाई बेटे की पहली झलक, शादी के 5 साल बाद बनी मां
9 महीने तक प्रेग्नेंसी छुपाने वाली एक्ट्रेस ने दिखाई बेटे की पहली झलक, शादी के 5 साल बाद बनी मां
मुंबई। टीवी शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में मौली के किरदार से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस अदिति देव शर्मा कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। अदिति ने बेटे को जन्म दिया है। अदिति ने भले ही 9 महीने तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर छुपाकर रखी हो, लेकिन अब उन्होंने बेटे की पहली झलक दिखाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति ने 16 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है। अदिति और उनके पति सरवर आहूजा ने बेटे का नाम सरताज रखा है। बता दें कि शादी के 5 साल बाद अदिति और सरवर पेरेंट्स बने हैं। कपल की शादी नवंबर, 2014 में हुई थी।
16

अदिति ने हाल ही में एक न्यूजपेपर को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि वो अपने बेटे को कृष्णा कहती हैं। क्योंकि बेटे का चेहरा उनके मन को शांति देता है। उसकी स्माइल शरारती है, जो उन्हें खूब भाती है।
26
अदिति और सरवर के साथ खास बात ये है कि नवंबर के महीने में ही उनकी शादी की सालगिरह होती है और इसी महीने में उनके बेटे ने जन्म लिया है। ऐसे में घर में नन्हे मेहमान के कदम कपल के लिए काफी एक्साइटिंग है।
36
पेरेंट्स ड्यूटी को लेकर अदिति का कहना है कि वो अपने होम प्रोडक्शन के लिए साथ-साथ काम कर रही हैं। एक्ट्रेस का काम बच्चे को खाना खिलाना है और सरवर उसे सुलाने में मदद करते हैं।
46
इसके अलावा अदिति ने प्रेग्नेंसी पर चुप्पी साधने पर जवाब दिया कि वो काफी प्राइवेट लोग हैं। वो चाहती थीं कि इस खूबसूरत जर्नी का हिस्सा केवल उनके घरवाले और करीबी दोस्त ही बनें। एक्ट्रेस के दोस्तों ने उनके लिए बेटे के जन्म से पहले एक छोटी से बेबी शॉवर पार्टी भी ऑर्गेनाइज की थी।
56
अदिति देव शर्मा ने 2004 में टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' से करियर शुरू किया था। उन्होंने अब तक तेरी मेरी लवस्टोरी, लाखों में एक वेंकटालक्ष्मी और गंगा जैसे सीरियल्स में काम किया है।
66
फिल्मों की बात करें तो अदिति ने 2007 में आई फिल्म 'खन्ना एंड अय्यर' से करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट, ओम शांति, मौसम, लेडिज वर्सेज रिक्की बहल, इक्कीस तोपों की सलामी और सात उचक्के जैसी फिल्मों में काम किया है।
Latest Videos