MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Rohini Murder
Yasin Malik News
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • 2 बच्चों के पिता हैं तारक मेहता के जेठालाल, 20 साल पहले इनसे की थी शादी; लाइमलाइट से दूर रहती है पत्नी

2 बच्चों के पिता हैं तारक मेहता के जेठालाल, 20 साल पहले इनसे की थी शादी; लाइमलाइट से दूर रहती है पत्नी

मुंबई। सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta ka ooltah Chashmah) के सबसे फेमस किरदारों में से एक जेठालाल (Jetha Lal) यानी कि दिलीप जोशी 53 साल के हो गए हैं। 26 मई, 1968 को पोरबंदर जिले के गोसा में जन्में दिलीप जोशी के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी फैमिली के बारे में लोगों को कम ही पता है। खासकर, उनकी पत्नी और बच्चों के बारें में बेहद कम जानकारी मौजूद है। बता दें कि दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला है और उनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं। हालांकि इतना लंबा वक्त गुजरने के बाद भी जयमाला लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 26 2021, 08:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

रियल लाइफ में जेठालाल यानी दिलीप जोशी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम नियति जोशी, जबकि बेटे का ऋत्विक जोशी है। दिलीप जोशी जब भी शूट से फ्री होते हैं अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

दिलीप जोशी ने 12 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही वो कई एक्टिंग कॉम्पिटिशन में भाग लेने लगे। उन्होंने जुहू स्थित पृथ्वी थियेटर में कई प्ले किए। साथ ही कई कॉमर्शियल फिल्मों में काम भी किया। इस ​फील्ड में लगातार एक दशक तक काम करने के बाद उन्होंने इसी ​फील्ड को करियर के तौर पर चुना। 

38

दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगलिंग लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा था- मैंने बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया था। शुरुआत में कोई भी मुझे रोल देने के लिए तैयार नहीं था। मुझे हर एक रोल के महज 50 रुपए मिलते थे, लेकिन थिएटर करते रहने का जुनून था, जिसकी बदौलत आज मैं यहां हूं। 
 

48

बता दें कि दिलीप जोशी ने सलमान खान के साथ भी काम किया है। उनकी डेब्यू फिल्म 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' है। इस मूवी में दिलीप जोशी ने एक नौकर का रोल किया था, जिसका नाम रामू था। इसके अलावा वो राजश्री प्रोडक्शन की एक और फिल्म 'हम आपके हैं कौन' और फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में भी काम कर चुके हैं। 'हम आपके हैं कौन' में उन्होंने भोला प्रसाद का रोल निभाया था। 

58

'मैंने प्यार किया' में काम करने से पहले दिलीप जोशी ने कई गुजराती नाटकों में काम किया था। इनमें 'बापू तमे कमाल करी' काफी फेमस हुआ था। इसमें उनके साथ सुमीत राघवन और अमित मिस्त्री ने काम किया है। इन तीनों की जोड़ी 'शुभ मंगल सावधान' में भी काम कर चुकी है। 
 

68

हालांकि, उन्हें सही मायनों में पहचान कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के किरदार से ही मिली। यह सीरियल 28 जुलाई, 2008 से शुरू हुआ और तब से लेकर अब तक करीब 13 साल से चल रहा है। सीरियल के अब तक 3170 एपिसोड ऑनएयर हो चुके हैं।

78

दिलीप जोशी ने अब तक दाल में काला, कोरा कागज, दो और दो पांच, हम सब एक हैं, सेवालाल मेवालाल, मेरी बीवी वंडरफुल, आज एक श्रीमान श्रीमती, हम सब बराती, भगवान बचाए इनको, मालिनी अय्यर और अगड़म बगड़म तिगड़म जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। 
 

88

जेठालाल ने कई फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें मैंने प्यार किया, हुन हुंशी हुंशीलाल, यश, सर आंखों पर, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, खिलाड़ी 420, वन टू का फोर, हमराज, दिल है तुम्हारा, क्या दिल ने कहा, फिराक, डॉन मुत्थु स्वामी, ढूंढते रह जाओगे और वॉट् योर राशि जैसी फिल्मों में काम किया है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bigg Boss में कभी 2.5 करोड़ लेते थे सलमान खान, अब आया जबरदस्त उछाल, सीजन 20 में मिलेंगे इतने करोड़
Recommended image2
क्रिकेट की पिच के बाद टीवी पर दिखेंगे रोहित शर्मा, इस शो को लेकर आ रहे हैं 'हिटमैन'
Recommended image3
KBC 18: 25 लाख जीतने के बाद पिता ने मांगी 'छोटी सी नौकरी', बोले- बेटे को काम दे दीजिए बस...
Recommended image4
आकांक्षा चमोला ने 'Sexuality' पर कहा ये, महिलाओं की जिंदगी पर कही बड़ी बात
Recommended image5
'किसी को बताना मत', अमिताभ बच्चन ने खोला अपना बड़ा राज, एक्टर नहीं कुछ और बनने की थी चाहत!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved