- Home
- Entertainment
- TV
- 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस ने 22 दिन पहले दिया था बेटे को जन्म, अब शेयर की लाडले की फोटो
'तारक मेहता' की एक्ट्रेस ने 22 दिन पहले दिया था बेटे को जन्म, अब शेयर की लाडले की फोटो
मुंबई. मोस्ट पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है। इस शो में रिटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा ने 27 नवंबर को बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के 22 दिन बाद प्रिया ने अपने लाडले का चेहरा फैन्स को दिखाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रिया बेटे को प्यार करतीं नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रिया ने बेटे के जन्म की जानकारी बेटे की फोटो शेयर कर दी थी। अपनी खुशी को सबके साथ शेयर करते हुए प्रिया ने लिखा था, "हमारा घर इन दो कदमों की वजह से और बढ़ गया। एक बेबी ब्वॉय, हम खुशी से फूले नहीं समाए हैं। 27 नवंबर को इस नन्हे एंजल के आने की बात बताते हुए काफी खुशी हो रही है।"
15

बता दें कि शो के सेट पर ही प्रिया और मालव की एक दूसरे से दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने 19 नवबंर 2011 में शादी की थी। कुछ महीनों पहले प्रिया और उनके पति मालव वेकेशन के लिए मालदीव गए थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
मालव से शादी करने के 8 साल बाद प्रिया मां बनी है। जब वे प्रेग्नेंट हुई थी तो उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। उन्होंने जन्माष्टमी पर फोटो शेयर कर लिखा था- 'दस छोटी उंगलियां, दस छोटे पांव ... प्यार और अनुग्रह के साथ, हमारा परिवार बढ़ता है ... यह घोषणा करने के लिए आज के दिन से बेहतर कोई नहीं हो सकता ... हैप्पी जन्माष्टमी।'
35
प्रिया ने मालदीव वेकेशन की कुछ खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। एक फोटो में प्रिया जहां अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती दिखी थीं तो वहीं, दूसरे फोटो में वो पति को किस करती नजर आई थीं।
45
प्रिया आहूजा अब तक हॉन्टेड नाइट्स और छज्जे-छज्जे का प्यार जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।
55
पति के सात प्रिया आहूजा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos