- Home
- Entertianment
- TV
- ऐसे कातिलाना अंदाज में नाची TV की छोटी बहू कि शॉक्ड रह गए सभी, इस एक्टर तो कर डाला ये काम
ऐसे कातिलाना अंदाज में नाची TV की छोटी बहू कि शॉक्ड रह गए सभी, इस एक्टर तो कर डाला ये काम
मुंबई. सलमान खान (salman khan) का सबसे विवादित टीवी शो बिग बॉस 14 (bigg boss 14) लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस बार का सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स अपने गेम से फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, दिवाली (diwali) के मौके पर बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने काफी मस्ती की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुधा चंद्रन और मोनालिसा घरवालों की क्लास लगाती नजर आ रही है। इस वीडियो में रूबीना दिलाइक (rubina dilaik) और कविता कौशिक (kavita kaushik) मल्लिका शेरावत के गाने माय्या माय्या.. पर कातिलाना अंदाज में डांस करती नजर आ रही है। ये वीडियो रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
| Published : Nov 17 2020, 01:04 PM IST / Updated: Nov 22 2020, 10:30 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
वीडियो में रूबीना रेड कलर का ट्रेकसूट पहनकर मल्लिका शेरावत के गाने माय्या माय्या.. पर धमाकेदार डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।
रूबीना का डांस इतना बेहतरीन है कि कोई भी उनसे अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहा था। वीडियो को अभिनव के फैन क्लब ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
रूबीना के साथ कविता भी पीले रंग का लहंगा पहन नाचती नजर आ रही है। लेकिन रूबीना के आगे उनके डांस मूव्स फीके लग रहे हैं।
दोनों की परफॉर्मेंस देख मोनालिसा और सुधा चंद्रा भी खूब एन्जॉय करती है। और उनके साथ ही डांस करती नजर आ रही है।
रूबीना के डांस मूव्स देख अली गोनी शॉक्ड रह जाते हैं। वे अपने चेहरे पर हाथ रखकर अजीब से एक्सप्रेशन देते हैं।
जैसे ही दोनों का परफॉर्मेंस खत्म होता है, अली भागकर जाते हैं और रूबीना के पैर छूने लगते हैं। इस पर रूबीना हंसने लगती हैं।
बता दें कि बीते रविवार को ही शो से शार्दुल पंडित बाहर हुए हैं। शार्दुल के साथ रूबीना घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई थीं, लेकिन वह बच गईं।
रूबीना शो में पति अभिनव शुक्ला के साथ शामिल हुई है। बीच में दोनों का रोमांटिक डांस भी देखने मिला था।