MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • चीखने का मौका भी नहीं मिला, जिंदा जल गए 7 लोग

चीखने का मौका भी नहीं मिला, जिंदा जल गए 7 लोग

उन्नाव (Uttar Pradesh) । लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित बांगरमऊ कट के पास के पास हरदोई की ओर जा रही वैन टायर फटने के बाद बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। वैन के ट्रक से टकराने के बाद का भयावह नजारा देख लोग सिहर उठे, क्योंकि गैस सिलिंडर से संचालित वैन में आग इस तेजी से फैली कि किसी को बचाव का मौका नहीं मिला। मदद की नीयत से दौड़े आसपास के लोगों के कदम आग की लपटों ने रोक दिए। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा भी लपटों में घिर गया और आग का गोला बनी वैन में सवार सात लोग जिंदा जल गए।

1 Min read
Author : Ankur Shukla
| Updated : Feb 17 2020, 10:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
वैन में ड्राइवर सहित दो युवक, दो बच्चे और दो महिलाओं समेत कुल सात लोग सवार थे। हादसे के बाद अचानक वैन से उठी आग की लपटों की वजह से कोई भी वैन से बाहर नहीं निकल सका। हादसे में सातों लोग जिंदा जल गए।
25
वैन का अगला हिस्सा ट्रक में घुसा होने से भी तत्काल बचाव संभव नहीं था। यही वजह रही कि वैन चालक भी खुद को बाहर नहीं निकाल सका। भयावह नजारा देख शुरुआत में कुछ समय पुलिस के भी कदम ठिठके रहे।
35
क्रेन का जल्दी बंदोबस्त हो जाने से वैन को क्रेन से खींचकर ट्रक से दूर किया गया। इस बीच पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग बुझाई। तब तक सभी के शरीर राख जैसी हालत में पहुंच चुके थे।
45
इस बीच उन्नाव-हरदोई मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहा। अफरा तफरी मची रही। करीब दो घंटे बाद शव निकाले जाने के बाद यातायात सामान्य हो पाया।
55
नसिरापुर गांव के लोगों ने बताया कि उनके नजदीक आने तक आग बुरी तरह फैल चुकी थी। वैन के भीतर लोग छटपटाते नजर आ रहे थे लेकिन बचाव का कोई रास्ता नहीं था। बीच-बीच में वैन से पटाखे छूटने जैसी आवाजें और डरा रही थीं।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Ankur Shukla
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सीएम योगी का मीरजापुर दौरा: 31 मई तक पूरा होगा विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, युवाओं को मिलेंगे रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रम
Recommended image2
यमुना एक्सप्रेसवे पर जमीन मिलते ही कंपनियों की लाइन, 5700 नौकरियों का बड़ा मौका
Recommended image3
वाराणसी में गंगा के बीच इफ्तार… VIDEO सामने आया, ‘हड्डियां फेंकने’ के आरोप से मचा बवाल
Recommended image4
लखनऊ में फ्लैट लेने का आखिरी मौका! LDA ने बढ़ाई डेट, अब भी कर सकते हैं अप्लाई
Recommended image5
अंडे खाने वाले सावधान : एक गलती आपको बना देगी बीमार, बचने का एक ही उपाय
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved