- Home
- States
- Uttar Pradesh
- बीवी की हत्या के बाद पति ने खुद को मारी गोली, भाई ने भी किया सुसाइड, मरने के पहले फेसबुक पर लिखा ये सब
बीवी की हत्या के बाद पति ने खुद को मारी गोली, भाई ने भी किया सुसाइड, मरने के पहले फेसबुक पर लिखा ये सब
अलीगढ़ (Uttar Pradesh) । घरेलू विवाद में एक शख्स ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। यह सब देख छोटे भाई ने भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बता दें कि इस घटना से पहले पति फेसबुक लाइव किया था। जिसमें उसने कहा था कि, वह घर वालों से परेशान है। वह सुसाइड करने जा रहा है। लेकिन, उसके छोटे भाई ने सुसाइड क्यों किया? इसका जवाब अभी नहीं मिल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि युवक ने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज किया था।

बन्ना देवी थाना क्षेत्र के बरौला निवासी बाबूलाल वर्मा के तीन बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ अलग रहता है। वहीं, दो बेटे शैलेंद्र और विशाल माता-पिता के साथ रहते थे। शैलेंद्र ने बीफार्मा कर रखा था। वह अपना मेडिकल स्टोर चला रहा था।
शैलेंद्र ने पड़ोस में रहने वाली पिंकी वर्मा से करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। घर में अक्सर इस बात को लेकर विवाद होता था। शाम को शैलेंद्र का अपनी मां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। लेकिन, लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। (प्रतीकात्मक फोटो)
शैलेंद्र ने फेसबुक पर एक वीडियो संदेश अपलोड किया। जिसमें उसने कहा कि, मैं सुसाइड कर रहा हूं। अपने मन से कर रहा हूं। क्योंकि, घर वालों से परेशान हो गया हूं। अब मैं जी नहीं सकता। मेरे पास कोई जवाब नहीं है और इतना कहने के बाद शैलेंद्र ने पहले अपनी पत्नी पिंकी को गोली मार दी। (प्रतीकात्मक फोटो)
पिंकी को गोली मारने के बाद शैलेंद्र ने भी खुद को भी गोली मार। इसके बाद शैलेंद्र के छोटे भाई विशाल ने भी गोली मार ली। मौके पर ही शैलेंद्र और विशाल की मौत हो गई, जबकि पिंकी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
एसपी क्राइम डॉ. अरविंद ने कहा कि पहले पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी खुदकुशी कर ली। वहीं, छोटा भाई छत पर गया और उसने भी गोली मार ली। यह सुसाइड का मामला लग रहा है। फिलहाल, सभी साक्ष्यों को संकलित कर पुलिस जांच कर रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।