MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • इसलिए लंदन गई थी कनिका, कभी करना चाहती थीं सुसाइड, यह है जन्म से लेकर अबतक की पूरी कहानी

इसलिए लंदन गई थी कनिका, कभी करना चाहती थीं सुसाइड, यह है जन्म से लेकर अबतक की पूरी कहानी

लखनऊ (Uttar Pradesh) । यूपी में कोरोना वायरस और कनिका कपूर हर जुबान पर है। अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली बेबी डॉल की एक गलती ने उन्हें कोरोना का विलन बना दिया। जिन्हे लेकर दो तरह ही बातें हो रहीं हैं। एक तरफ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। हालांकि आलोचकों की संख्या अधिक है। बता दें कि लंदन से लौटने के बाद जब कनिका कपूर को आइसोलेशन में रहना चाहिए था, तब वो पार्टी करती और इधर-उधर घूमती रहीं। 20 मार्च को जब खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कबूली, तो हड़कंप मच गया। फिलहाल, वो अस्पताल में इलाज करा रही हैं। जिसके कारण हर कोई कनिका कपूर के बारे में जानना चाह रहा है। ऐसे में क्या आप यह भी जानते हैं कि कनिका कपूर लंदन क्यों गईं थीं, कभी आत्महत्या क्यों करना चाहती थीं, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

3 Min read
Ankur Shukla
Published : Mar 24 2020, 11:15 AM IST| Updated : Mar 24 2020, 11:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
कनिका कपूर का जन्म 23 मार्च 1978 को लखनऊ में हुआ था। 8 साल की उम्र में कनिका ने क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू किया था। 12 साल की उम्र में ऑल इंडिया रेडियो पर परफॉर्म किया। अनूप जलोटा के साथ भजन भी गाए हैं। शादी के बाद उन्होंने सब छोड़ दिया था।
210
साल 1997 में बिजनसमैन राज चंदोक से शादी हुई और दोनों लंदन में रहने लगे। दोनों के तीन बच्चे अयाना, समारा और युवराज हैं, जो लंदन में ही रहते हैं। साल 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद कनिका लंदन से मुंबई लौट आईं।
310
एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया था बिजनसमैन राज चंदोक से मिली, प्यार हुआ और शादी हो कर ली गई। दोनों लंदन में रहने लगे। मैं कई बार मेंटल टॉर्चर से भी गुजरी और डिप्रेशन में चली गई थीं।
410
25 साल की उम्र तक तीन बच्चे अयाना, समारा और युवराज की मां बन गईं। इसलिए करियर के लिए कोई स्पेस नहीं था। 2012 में तलाक हुआ और मैंने लंदन में ही बच्चों के साथ अकेले रहने का फैसला लिया।
510
एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया था कि 'मैंने अपनी जिंदगी को खत्म करने के बारे में उस वक्त सोचा, जब मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं एक बुरे तलाक से गुजर रही थीं। फिर मैं बीमार पड़ गई थी। लेकिन, उस वक्त मेरी मां, भाई और कुछ दोस्तों ने मेरा बहुत साथ दिया।'
610
पति से तलाक के बाद मुंबई पहुंची कनिका कपूर ने सिंगिंग में अपने करियर की शुरुआत की। साल 2012 में उनका पहला गाना 'जुगनी जी' रिलीज हुआ। इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिला और ये सुपरहिट साबित हुआ।
710
एक इंटरव्यू के दौरान कनिका ने बताया था कि जब वो हार मानने की कगार पर पहुंचने वाली थी, तभी भगवान ने 'बेबी डॉल' गाने का मौका दिया।' बता दें कि सन्नी लिओनी स्टारर फिल्म रागिनी एमएमएस-2 का ये गाना बेबी डॉल सुपर-डुपर हिट रहा था। ये गाना कनिका कपूर के सिंगिंग करियर का टर्निंग प्लाइंट साबित हुआ।
810
कनिका कपूर के तीन बच्चे हैं, जो लंदन में ही रहते हैं। इन्हीं बच्चों अयाना, समारा और युवराज से मिलने कनिका लंदन गई हुई थीं। इसके बाद मुंबई होते हुए लखनऊ आई थीं। 20 मार्च को जब उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कबूली, तो पूरे देश में हड़कंप मच गया।
910
लंदन से लौटीं कनिका कपूर 11 मार्च को लखनऊ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लखनऊ में चार हाई-प्रोफाइल पार्टी में शिरकत भी की थी। लखनऊ में उनके संपर्क में करीब 200-300 लोग आए थे।
1010
लखनऊ के साथ ही कनिका कपूर कानपुर में भी अपने एक रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश में जाने के साथ अन्य लोगों से भी मिली थीं। वहां भी करीब 50-60 लोगों से उन्होंने संपर्क किया था। कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने पर पुलिस उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रही है।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved