- Home
- States
- Uttar Pradesh
- चुनरी पुरानी देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, दूल्हा और बारातियों को मिली ये सजा,फिर...
चुनरी पुरानी देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, दूल्हा और बारातियों को मिली ये सजा,फिर...
मीरजापुर (Uttar Pradesh) । दुल्हन ने चुनरी पुरानी लाने पर शादी करने से इनकार कर दिया। इसे लेकर वर और कन्या पक्ष में विवाद हो गया और घरातियों ने बारातियों को पूरी रात बंधक बनाए रखा। किसी तरह पुलिस को खबर हुई तो आज बारातियों को बंधक मुक्त कराया गया। वहीं, घंटों चली थाने पर पंचायत के बाद भी वैचारिक सहमति न बनने पर 150 किमी दूर से आई बारात वापस लौट गई। यह घटना जिगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को प्रतापगढ़ से बारात आई थी। स्वागत के बाद द्वारपूजा, जयमाल की रस्म अदा हुई। मंडल में वर पक्ष चढ़ावा लेकर गया तो उसमें तागपाट न होने और चुनरी पुरानी होने पर दुल्हन पक्ष ने ऐतराज जताया। इसे लेकर दोनों पक्ष में विवाद होने लगा।
(प्रतीकात्मक फोटो)
बताते हैं कि विवाद बढ़ने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। वे अपने खर्चे व तिलक आदि में दिए गए सामान की मांगने लगे।
(प्रतीकात्मक फोटो)
आज सुबह किसी ने जिगना थाने पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने लोगों को मुक्त करवाया और थाने लाकर समझौता कराने में जुट गई, लेकिन मामला बन नहीं सका।
(प्रतीकात्मक फोटो)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष से 1.10 लाख रुपए व तिलक का सामान वापस करने की मांग की गई। इसपर वरपक्ष द्वारा 30 हजार रुपए नगद देकर 80 हजार रुपए व तिलक का सामान देने के लिए मौका मांगा गया। पंचायत द्वारा यह भी तय किया गया कि जो भी जेवरात व कपड़ा वरपक्ष लाया था, वह कन्या पक्ष के पास रहेगा।
(प्रतीकात्मक फोटो)
प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों में वैचारिक सहमति न बन पाने के कारण शादी नहीं हो पाई। लोग समझौता करके अपने-अपने खर्च का हिसाब करके चले गए।
(प्रतीकात्मक फोटो)
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।