MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • लखीमपुर: रातभर चला सियासी ड्रामा, राकेश टिकैत पहुंचे, प्रियंका हिरासत में, चंद्रशेखर को रोका, देखें तस्वीरें

लखीमपुर: रातभर चला सियासी ड्रामा, राकेश टिकैत पहुंचे, प्रियंका हिरासत में, चंद्रशेखर को रोका, देखें तस्वीरें

लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे की गाड़ी ने रविवार को किसानों को रौंद दिया था। इसमें 4 किसानों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि कई घायल हो गए थे। आरोप है कि घटना के बाद आक्रोशित किसानों ने 3 भाजपा कार्यकर्ता और मंत्री के बेटे की गाड़ी के ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। किसानों ने वाहनों में भी आग लगा दी। जिसके बाद सियासी उबाल आ गया।प्रियंका गांधी क्या बोलीं.... लखीमपुर किसान नरसंहार पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी का बयान#लखीमपुर_खीरी_नरसंहार pic.twitter.com/06WTEEGXiI— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 3, 2021 भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का बयान...अन्नदाता के हत्यारों को पकड़ने की बजाय यूपी पुलिस खैराबाद टोल प्लाजा पर सैकड़ो पुलिसकर्मी लगा कर हमे रोक कर खड़ी है। हम पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने जरूर जाएंगे। pic.twitter.com/Q11E4wC5E5— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) October 3, 2021 राकेश टिकैत का ट्वीट-पूरनपुर । पीलीभीत - लखीमपुर-खीरी जाते समय#FarmersProtest pic.twitter.com/8zJI6cWgwc— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) October 3, 2021

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 04 2021, 08:09 AM IST| Updated : Oct 04 2021, 10:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत के बाद राजनीतिक उबाल आ गया है। देशभर के नेताओं के जाने का कार्यक्रम सामने आने लगा है। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी नेता को फिलहाल लखीमपुर में एंट्री नहीं मिलेगी। इस बीच, देर रात भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी पहुंच गए हैं। जबकि प्रशासन ने रास्ते में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया। बसपा नेता सतीश मिश्रा लखनऊ से ही नहीं निकल पाए। उन्हें पुलिस ने एक नोटिस दिया, जिसके बाद उन्होंने फिलहाल अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

26

इधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पहुंचे पुलिस कर्मियों से जमकर बहस हुई। आखिरकार पुलिस ने हरगांव बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया। जेड प्लस सिक्यॉरिटी कवर के बावजूद रात में प्रियंका सारी सिक्यॉरिटी छोड़कर 4 घंटे तक एक ड्राइवर को लेकर छिपते हुए लखीमपुर खीरी के रास्ते पर बढ़ रही थीं। सुबह करीब साढ़े पांच बजे लखीमपुर खीरी के प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लिया।

BJP सांसद ने अपनी ही सरकार को घेरा, CM योगी से कहा- किसानों के साथ अन्याय और ज्यादती ना हो, CBI जांच भी कराओ

36

लखीमपुर खीरी पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के साथ चर्चा करके अपना मांग पत्र प्रशासन को सौंप दिया। इसमें अजय कुमार मिश्र के पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी मुख्य मांग है। पुलिस ने मंत्री टेनी और बेटे आशीष के खिलाफ रात में ही एफआईआर दर्ज कर ली। राकेश टिकैत की मांग- 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा दें।

46

भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर ने कहा कि अन्नदाता के हत्यारों को पकड़ने की बजाय यूपी पुलिस खैराबाद टोल प्लाजा पर सैकड़ों पुलिसकर्मी लगाकर हमें रोक कर खड़ी है। हम पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने जरूर जाएंगे। किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। अब हत्यारों को सजा दिलाकर ही दम लेना है। चाहे वह मंत्री का बेटा हो या फिर कोई और गुर्गा। सभी लोग किसानों का साथ दें।

56

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को लखीमपुर खीरी जाते वक्त रोक लिया गया। यूपी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। संजय को सीतापुर के बिसौली में हिरासत में लिया गया। इस दौरान उनकी अधिकारियों से बहस भी हुई। संजय ने कहा- मुझे यहां क्यों रोका गया है। अधिकारी ने कहा कि प्रिवेंटिव रूप से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा- रात 2 बजे मुझे अपराधियों की तरह क्यों रोका जा रहा है। मैं एक सांसद हूं और किसानों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहा हूं।

लहूलुहान लखीमपुर खीरी: जगह-जगह रोके जा रहे नेता, घरों के बाहर पुलिस का पहरा, छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- तानाशाही?

66

लखीमपुर खीरी के लिए निकलते समय उत्तर प्रदेश प्रशासन ने लिखित आदेश के बिना ही बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा को उनके घर पर ही रोक दिया गया है। इस दौरान पुलिस से मिश्रा की बहस भी हुई। मिश्रा ने कहा कि मैं शांतिपूर्वक लखीमपुर जाना चाह रहा हूं, मुझे लखीमपुर जाने से क्यों रोका जा रहा। उन्होंने कहा कि मुझे रोकने का आदेश है तो दिखाइये। हम पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने जरूर जाएंगे

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved