- Home
- States
- Uttar Pradesh
- 10 बच्चे के 58 साल के बाप को हुआ एक तरफा इश्क, मना करने पर बना डाला खौफनाक प्लान
10 बच्चे के 58 साल के बाप को हुआ एक तरफा इश्क, मना करने पर बना डाला खौफनाक प्लान
मेरठ (Uttar Pradesh). यूपी के मेरठ में 10 बच्चों के बाप को एक शादीशुदा महिला से इस कदर मोहब्बत हुई कि उसके न मिलने पर उसे और उसके बच्चों को जिंदा जला देने की खतरनाक साजिश रच डाली। आरोपी की इस साजिश में महिला का एक बेटे गंभीर रूप से आग में झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
15

मामला खरखौदा थाना खेत्र के जाहिदपुर का है। यहां पुलिस ने महिला और उसके 6 बच्चों को जिंदा जलाने के मामले का खुलासा किया। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी फारूक 58 साल का है। कायस्थ बढ़डा का रहने वाला है। वह दस बच्चों का पिता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
पूछताछ में फारूक ने कहा, मैं जाहिदपुर में एक गोदाम में चौकीदारी करता था। गोदाम के पीछे एक महिला रहती है। उसके 6 बच्चे हैं। उसका 7 साल से पति से विवाद चल रहा है। वो अपने पति से अलग रहती है। मेरा महिला के घर आना जाना था। मैं उसे पसंद करने लगा था। मैंने उसकी बड़ी बेटी की शादी में पैसा देने की बात कही थी। उसके प्यार में मैंने अपने घर जाना बंद कर दिया था। 2 साल से चौकीदारी में मिलने वाला सारा पैसा महिला और उसके परिवार पर खर्च कर देता था।
35
फारूक ने कहा, कुछ दिनों से महिला ने अचानक मुझसे अचानक किनारा कर लिया। उसके बच्चों ने भी तवज्जो देना बंद कर दिया। यह मुझे गंवारा नहीं हुआ। इसके बाद मैंने परिवार को जिंदा जलाकर मारने का प्लान बनाया।
45
13 जनवरी की शाम मैं महिला के घर गया। रात में पीछे की दीवार में बने रोशनदान से मकान में पाइप के जरिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग से महिला और उसके दो बच्चे झुलस गए।
55
खरखौदा इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट ने बताया, महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, जिसमें फारूक का नाम सामने आया। इसके बाद शक के आधार पर उसे उठाया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos