- Home
- States
- Uttar Pradesh
- इज्ज्त की खातिर इतनी निर्दयी हो गई नाबालिग मां, अपने साथ हुए जुर्म को भी भूल गई वो
इज्ज्त की खातिर इतनी निर्दयी हो गई नाबालिग मां, अपने साथ हुए जुर्म को भी भूल गई वो
गोरखपुर (Uttar Pradesh). यूपी के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मां बनी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी के साथ मिलकर अपनी बच्ची को मार डाला। यही नहीं, अपनी मां के साथ मिलकर बच्ची के शव को ठिकाने भी लगा दिया। पुलिस ने नाबालिग को बालिका संरक्षण गृह और उसकी मां को जेल भेज दिया है। दुष्कर्म आरोनी की तलाश की जा रही है।
16

मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां करीब 24 दिन पहले एक नवजात का शव मिला था। जिसका पुलिस ने खुलासा किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
26
पुलिस ने बताया, नाबालिग की बड़ी बहन की शादी में दुष्कर्म आरोपी विभाष्म सिंह के चाचा ने आर्थिक मदद की थी। इसी का अहसान मानकर नाबालिग उनके घर काम करने जाने लगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
36
इसी का फायदा उठाकर विभाष्म ने एक दिन नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई। उसने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता की मां ने आरोपी के परिवार को इसके बारे में बताया। लेकिन उनकी तरफ से कोई मदद नहीं की गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
46
31 जनवरी को नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद आरोपी विभाष्म ने इज्जत का वास्ता देकर मासूम बच्ची की हत्या करने की बात की। नाबालिग और उसकी मां भी इसके लिए तैयार हो गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
56
आरोपी ने मासूम बच्ची को पटक पटककर मारा डाला। जिसके बाद नाबालिग की मां ने बच्ची के शव को तालाब किनारे छिपा दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
66
मामले में पुलिस ने विभाष्म के अलावा नाबालिग लड़की और उसकी मां को आरोपी बनाया है।पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद 4 फरवरी को पीपीगंज थानेदार राज प्रकाश सिंह की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की भी योजना बना रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Latest Videos