- Home
- States
- Uttar Pradesh
- बेटी ने मां और भाई को पिता के जन्मदिन पर मार डाला,दीवारों पर मिले ऐसे इमोजी,अब सुना रही भूतों वाली ये कहानी
बेटी ने मां और भाई को पिता के जन्मदिन पर मार डाला,दीवारों पर मिले ऐसे इमोजी,अब सुना रही भूतों वाली ये कहानी
लखनऊ (Uttar Pradesh) । रेल मंत्रालय में कार्यकारी निदेशक राजेश दत्त बाजपेई की नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां मालिनी बाजपेयी और सगे भाई शरद बाजपेयी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को हत्यारोपी बेटी के कमरे में जगह-जगह पर कंकाल, आंसू वाले इमोजी बने मिले। उसने अपने हाथ ओआर गॉड भी लिखा रखा था। हत्यारोपी बेटी लखनऊ के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा है। वह शूटिंग की खिलाड़ी है। पुलिस से पूछताछ में कहा कि, उसे कभी कमरे में तो कभी बरामदे में भूत दिखते थे। लेकिन, मां व भाई इन सब बातों पर विश्वास नहीं करते थे। भाई कभी-कभी उसकी बात मानता था। धीरे-धीरे उसे लगने लगा कि उसकी बात कोई नहीं मानता है न ही उसे कोई प्यार करता है।
| Published : Aug 30 2020, 11:59 AM IST / Updated: Aug 30 2020, 12:23 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
गौतमपल्ली निवासी रेलवे के अधिकारी राजेश दत्त बाजपाई का शनिवार को जन्मदिन था। लेकिन, उसी दिन ये वारदात हो गई। रात करीब 12 बजे दिल्ली से घर पहुंचे पिता को देखकर बेटी फफक पड़ी। दोनों गले लगकर खूब रोए। उन्होंने कहा कि, बेटी बहुत मेधावी है, अवसाद में सब छीन लिया।
पुलिस ने शक के आधार पर हत्यारोपी बेटी को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। उसने पुलिस को बताया कि, उसे घर में भूत दिखते थे। जब इस बात का जिक्र वह परिजनों से करती तो कोई विश्वास नहीं करता था। उसने अपने कमरे में आंसू वाले इमोजी बने हुए मिले। पता चला कि वह चार साल से अवसाद में थी। इसका बात का जिक्र उसने कई बार अपनी डायरी में भी किया है।
पुलिस ने जब हत्यारोपी बेटी से हाथ काटने की वजह पूछी तो उसने कहा कि, इसमें कौन सी बड़ी बात है। मैंने पढ़ा है कि रोज 1.5 मिलियन लोग अपना हाथ काटते हैं। यह तो नॉर्मल बात है।
हत्या के बाद लड़की बाथरूम के मिरर पर लिखा। डिस्क्वालिफाइड ह्यूमन। उसमें भी गोली मारी हाथ पर ब्लेड से हाथ के तलवे पर खुद को काटा भी था।
हत्यारोपी बेटी के फेसबुक पर केवल उसके पिता फ्रेंडलिस्ट में हैं और उसने अकाउंट बनाए जाने के बाद एक से दो पोस्ट किए हैं। प्राइवेसी भी लॉक किया है। एक अपनी उपलब्धियों का प्रमाणपत्र ही पोस्ट किया है।
पुलिस की छानबीन सामने आया है कि किशोरी ने पहले भी खुद को चोट पहुंचाई थी। उसके हाथ पर चोट के पुराने निशान है यही नहीं शनिवार को भी उसने ब्लेड से खुद के हाथ पर चोट पहुंचाई थी। उसे छिपाने के लिए बैंडेज बंधा था। पुलिस ने घटना करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने छानबीन की तो टमाटर की चटनी से बाथरूम के शीशे पर डिस्क्वालिफाईड ह्यूमन लिखा मिला।
किशोरी ने यह लिखने के बाद शीशे पर भी फायरिंग की थी। पुलिस आयुक्त का कहना है कि असलहा बरामद कर लिया गया है। किशोरी ने इसी से मां व भाई को गोली मारी थी। पूछताछ में उसने बताया कि असलहे में उसने पांच गोलियां लोड की थी, जिसमें तीन उसने चलाए थे।