MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • अयोध्या दीपोत्सव के लिए तैयार,आज 40मिनट में जलेंगे5.51 लाख दीये,5 मिनट में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड,देखिए 21Photos

अयोध्या दीपोत्सव के लिए तैयार,आज 40मिनट में जलेंगे5.51 लाख दीये,5 मिनट में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड,देखिए 21Photos

अयोध्या (Uttar Pradesh) । राम लला की नगरी अयोध्या में इस बार दीपावली और खास होगी। पूरी दुनिया की नजर इसी ओर टिकी है। हो भी क्यों, न जो 492 साल बाद त्रेतायुग जैसा नजारा देखने को अभी से ही मिल रहा है। जी हां तीन दिन चलने वाले इस दीपोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां इस बार राम के दीदार में अयोध्या का 16 श्रृंगार हो रहा है। नदी किनारे बने 24 घाट भी दीये की रोशनी से जगमगा उठेंगे। अयोध्या में चारों ओर रोशनी और माहौल में उमंग दिख रही है। बता दें कि आज अयोध्या में मुख्य कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसे लेकर तमाम तैयारियां, सजावत पूरी की जा चुकी है। खबर है की सीएम शाम को पहला दीपक जलाएंगे। इसके बाद 40 मिनट 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे। प्रयास होगा कि पांच मिनट तक लगातार जलते रहें, ताकि गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज हो सके। आइये देखते दीपावली के पहले 15 शानदार तस्वीरें एक क्लिक में।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 13 2020, 06:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
121

आज का मुख्य कार्यक्रम दोपहर तीन बजे के बाद शुरू होगा, जिसका प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा।
 

221


हर बार की तरह राम की पौड़ी को लाखों दीयों से रोशन किया जाएगा, इसके अलावा अयोध्या में मौजूद सभी मंदिरों, घरों के बाहर भी दीये जलाए जाएंगे। 

321

इस बार के कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतिभागिता बड़े स्तर पर रहेगी, क्योंकि यूपी सरकार मिशन शक्ति को चला रही है।

421


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिन में तीन बजे सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचेंगे। वे 3.10 बजे राम जन्मभूमि जाएंगे, जहां पूजा करेंगे और दीया जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

521

शाम चार राम, लक्ष्मण और सीता हेलिकॉप्टर से आएंगे। जहां सीएम योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनका स्वागत करेंगे और पूजा करेंगे।  5 बजे भरत मिलाप और अन्य कार्यक्रम होगा। इसके बाद 05.10बजे सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा।

621

शाम छह बजे सीएम योगी सरयू घाट पहुंचेंगे और सरयू आरती में हिस्सा लेंगे। 6.15 बजे दीपोत्सव शुरू होगा, जिसके बाद सीएम और राज्यपाल रामकथा पार्क में कल्चलर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बता दें कि यूपी में योगी सरकार आने के बाद से ही हर साल दीपावली के मौके पर अयोध्या को इसी तरह सजाया जाता है

721

बताते चले कि अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद ये पहली दीपावली है। इस वजह से इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है।
 

821

घाटों पर दीये को सजाते कलाकार। 

921

इसी मशीन (चाक) से तैयार किए जा रहे दीये। 

1021

सीएम ऑफिस से ट्वीट में कहा गया कि अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित 'लेजर शो' के माध्यम से भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा। आगमन के पश्चात नगरवासियों द्वारा उनके स्वागत में प्रज्ज्वलित किए गए दीपों की जगमगाहट के साथ ही उनकी प्रसन्नता और प्रभु श्री राम के स्वागत में किए गए आयोजन को भी दर्शाएगा।

1121

सरूय नदी के पुल पर लगाए गए झालर। 

1221

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव मनाने की शुरुआत की थी। इस दौरान 1 लाख 65 हजार दीप जले। इसके बाद साल 2018 में 3 लाख 150 दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बना था, फिर इसके बाद 2019 में 5 लाख 51 हजार दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बना। 

1321

एलईडी लाइटों से जगमगा रही अयोध्या नगरी।

1421

राम की पैड़ी के 24 घाटों पर 551000 दीपक जलाकर अवध विश्वविद्यालय एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेगा, जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी अयोध्या पहुंच गई है।
 

1521

दीपावली के पहले कुछ इस तरह से जगमगा रही राम लला की नगरी अयोध्या। 

1621

घाटों पर दीये को सजाते कलाकार। अभी से ही देखने पहुंच रहे हैं लोग।

1721

इलेक्ट्रिक कलश, दीप, झालर लाइटिंग के माध्यम से संपूर्ण रामनगरी को रोशन करने की तैयारी की गई है। सरयू पुल पर भी भव्य सजावट के लिए विद्युत झालरें लगाईं जा रही हैं। राम की पैड़ी में भव्य लेजर शो होगा।
 

1821

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव मनाने की शुरुआत की थी। इस दौरान 1 लाख 65 हजार दीप जले थे, तब से इस तरह के आयोजन हो रहे हैं और हर साल विश्व रिकार्ड बन रहा है।

1921

रामकथा पार्क में अतिथियों के लिए अलग व संत-धर्माचार्यों के लिए एक ऊंचा मंच बनाया गया है। साकेत कॉलेज में से निकलने वाले रामादल की झांकी में देश के विभिन्न राज्यों से 300 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इस बार की तैयारी पिछले तीन दीपोत्सव से कई गुना अधिक नजर आ रही है।
 

2021

कुछ इस तरह से जगह-जगह बनाए गए द्वार। जिन्हें झालरों से सजाया गया है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ghaziabad Mystery: ‘देवू’ के मना करने से क्यों टूट गईं तीनों बहनें? डायरी में लिखा ‘सॉरी पापा...‘
Recommended image2
Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल
Recommended image3
Lucknow Weather Update: पछुआ हवाओं से और बढ़ेगी ठंड? जानिए लखनऊ के मौसम का ताजा हाल
Recommended image4
Noida Me Aaj Ka Mausam: सुबह घना कोहरा, रात में कंपकंपी, नोएडा का मौसम देगा सर्द झटका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved