MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • शाहजहां ने नहीं कटवाया था ताजमहल बनाने वालों का हाथ, बहुत कम ही लोग जानते हैं ताज से जुड़ी ये कई बातें

शाहजहां ने नहीं कटवाया था ताजमहल बनाने वालों का हाथ, बहुत कम ही लोग जानते हैं ताज से जुड़ी ये कई बातें

आगरा (Uttar Pradesh) । ताजमहल को लेकर तरह-तरह की बातें की जाती हैं। ताज का दीदार न करने वाले आज भी यही जानते हैं कि शाहजहां ने ताजमहल बनवाने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे, लेकिन यह गलत है, जबकि हकीकत ये है कि शाहजहां ने कारीगरों से वादा था कि वे अब काम नहीं करेंगे। इसके बदले उनके जीवनभर का मेहनताना दिया जाएगा। ये बातें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को भी बताई गई। 

2 Min read
Ankur Shukla
Published : Feb 25 2020, 04:27 PM IST| Updated : Feb 25 2020, 05:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
ताजमहल को 1631 से 1648 के बीच बना। इसे मुगल शहंशाह शाहजहां ने बेगम अर्जुमन्द बानो बेगम उर्फ मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया।
210
20 हजार से ज्यादा कारीगरों ने 17 साल में ताजमहल को बनाया था। ये कारीगर देशभर से आए, जो संगमरमर की इमारतें बनाने में माहिर थे। डिजाइन उस्ताद अहमद लाहौरी ने बनाया और शिराजी के अमानत खान को गुंबद पर केलीग्राफी का काम सौंपा गया। तुर्की के गुंबद बनाने के शिल्पी इस्माइल खान अफरीदी ने गुंबद बनाया।
310
ताजमहल में दुनियाभर के 49 जगह से रंगीन पत्थर लाकर संगमरमर के साथ ये डिजाइन तैयार किए गए। न ये रंग हैं और न ये पेंटिंग है। यह संगमरमर की शिल्पकला है।
410
ताजमहल के लिए संगमरमर राजस्थान के मकराना से आया। काला पत्थर दक्षिण भारत के कडप्पा से लाया गया। रूस, ईरान, इराक, मिस्र, अरब, चीन, श्रीलंका, समुद्र आदि जगहों से कीमती पत्थर लाए गए।
510
शाहजहां को उसी के बेटे औरंगजेब ने कैद कर आगरा किला के मुसम्मन बुर्ज में आठ साल तक रखा था।
610
भूमिगत कब्र 1632 में शाहजहां ने ही बनवाई थी। 1648 तक ताजमहल बनने के दौरान ही ऊपर की नकली कब्र बनाई गई। इस्लाम में कब्रों को सजाना मना है, इसलिए नकली कब्र बनाकर महंगे रत्नों और सोने-चांदी से सजाया गया।
710
ताज में डबल डोम यानी दोहरा गुंबद है। पिन ड्रॉप साइलेंस में बोलने पर आवाज गूंजती है।
810
पांच साल से ताजमहल की सफाई चल रही है। प्राकृतिक तरीके से बिना किसी रसायन के मडपैक ट्रीटमेंट से ताज की सफाई की गई है। 370 सालों में केवल एक बार मडपैक ट्रीटमेंट से सफाई हुई है। ताज पुराने रंगरूप में आ चुका है।
910
ताजमहल वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। मस्जिद की तरह दूसरी ओर मेहमानखाना है, जिसे रेप्लिका के तौर पर बनाया गया, लेकिन ब्रिटिश लोगों ने इसका इस्तेमाल गेस्ट हाउस के तौर पर किया।
1010
ताजमहल बनवाने वाले कारीगरों के हाथ नहीं कटवाए गए थे। बल्कि, शाहजहां ने कारीगरों से वादा लिया था कि वे अब काम नहीं करेंगे। इसके बदले उनके जीवनभर का मेहनताना दिया था। मुमताज की मृत्यु 14वें बच्चे (गौहरा बेगम) को जन्म देने के बाद तबीयत बिगड़ जाने से हुई थी।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved