- Home
- States
- Uttar Pradesh
- लॉकडाउन की शादी, 6-6 फीट पर बने गोल घेरे में कुछ इस तरह बैठे दूल्हे राजा और बाराती
लॉकडाउन की शादी, 6-6 फीट पर बने गोल घेरे में कुछ इस तरह बैठे दूल्हे राजा और बाराती
फर्रुखाबाद (Uttar Pradesh) । लॉक डाउन ने लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी इच्छाओं को दबाते हुए अति आवश्यक कार्यों को चोरी-छिपे करना पड़ रहा है। ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है कि राजेपुर कस्बे में। जहां अधिकारियों से अनुमति लेकर बेटी की शादी करनी पड़ी। साथ ही इसके लिए लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करना पड़ा। यहां बिना बैंड-बाजे के पहुंची बारात में चार लोग शामिल हुए, जो सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन की। छह-छह फीट दूर बने गोल घेरे में बैठे और दिन में ही पुरी रस्में अदा की गईं और दोपहर में दुल्हन की विदाई हो गई। वहीं, इस अनोखी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं।
17

राजेपुर कस्बे के उमेश कुमार सक्सेना जमीन फट्टा बिछाकर अनाज खरीद का काम करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी शिवी (21) की शादी शाहजहांपुर के कलान कस्बे के राज मिस्त्री सत्यपाल के बेटे अनिल कुमार के साथ तय की थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
अनिल इंटरमीडिएट में पढ़ता है। लॉकडाउन के बाद असमंजस में फंसे उमेश व सत्यपाल ने तय किया कि वह लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करेंगे। बारात रात में रुकेगी नहीं। सभी कार्यक्रम दिन में ही होंगे।
37
आज सुबह सात बजे चार बरातियों के साथ बारात पहुंची। बारातियों में दूल्हा अनिल, उसके पिता, बड़ा भाई अरविंद और ताऊ नेत्रपाल शामिल रहे।
47
लड़की पक्ष ने सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा। उन्होंने छह-छह फीट पर गोले बनाए। उन्हीं में बरातियों को बैठाया गया। स्वागत सत्कार के बाद नाश्त व भोजन कराया गया।
57
पं. रामशंकर ने वेद मंत्रोच्चार के साथ द्वारचार कराया। अनिल व शिवी के सात फेरे डलवाए व अन्य रस्में भी हुईं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। दोपहर बाद बेटी को विदा करते हुए परिवार के लोगों की आंखें नम हो गईं।
67
शिवी के पिता उमेश कुमार ने बताया कि बीमारी से बचने को उन्होंने नियम का पूरा पालन किया, जो भी सामान दान किया है, उसे बाद में भिजवा दिया जाएगा। वहीं, इस आदर्श शादी की हर किसी ने सराहना की।
77
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने उमेश कुमार को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पहले ही कह दिया था, जिसका दोनों पक्षों ने पालन भी किया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos