डेढ़ माह के बच्चे को बेचना चाहती है ये मां, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
आगरा (Uttar Pradesh) । शराबी पति और गरीबी से परेशान एक मजबूर मां ने अपने दिल पर पत्थर रख लिया है। वह अपने कलेजे के टुकड़े का सौदा करने के लिए एक दिन पहले घंटों एस.एन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College) की इमरजेंसी के सामने बैठी रही। हालांकि डेढ़ माह के मासूम को देखने के बाद समाजसेवियों की पहल पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा गया। जिसके बाद महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए रोने लगी।
| Published : Dec 09 2020, 11:16 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
महिला ने बताया कि वो बहुत गरीब है। अपने शराबी पति की हरकतों से काफी दुखी है। उसे अक्सर दौरे पड़ते हैं। उसने बताया कि उसका तीन साल का एक और बेटा है, जिसे उसकी जेठानी पाल रही है।
अब गरीबी से परेशान महिला ने डेढ़ महीने के अबोध के पालन-पोषण में असमर्थ है। महिला का कहना है कि उसका मासूम बच्चा कुपोषण का शिकार हो रहा है।
मां का कहना है ति उसकी यह हालत देखी नहीं जा रही थी। इसलिए वो उसे बेचना चाहती है, ताकि वो जिसके भी पास रहेगा, कम से कम स्वस्थ रहेगा। महिला की आपबीती सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
प्रशासन की तरफ से महिला को काफी समझाया गया, साथ ही उसके परिजनों को वहां बुला लिया गया। सदर थाने की पुलिस ने महिला को 11,000 रुपए की आर्थिक मदद दी है।
प्रशासन महिला की मदद के लिए भी तैयार है। पुलिस और प्रशासन की पहल के बाद महिला के डेढ़ माह के बच्चे को एस.एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।