MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • Tokyo Olympics: कौन है ये खिलाड़ी जिसने हॉकी में दिलाया मेडल, दागा पहला और आखिरी गोल..जीत का असली हीरो

Tokyo Olympics: कौन है ये खिलाड़ी जिसने हॉकी में दिलाया मेडल, दागा पहला और आखिरी गोल..जीत का असली हीरो

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश). Tokyo Olympic 2020  कई दशकों के बाद भारतीय पुरुष हॉकी (men hockey team) टीम ने ओलंपिक में पदक जीतने का सपना साकार कर दिया।  41 साल बाद देश को ब्रॉन्ज मेडल  (bronze medal) दिलाकर इतिहास रच दिया। भारत ही नहीं पूरी दुनिया भारतीय खिलाड़ियों को बधाईयां दे रहा है। पीएम मोदी ने खुद हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत से फोन पर बात कर जीत की बधाई दी। इस शानदार कामयाबी पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। जर्मनी (India vs Germany) के साथ हुए कांस्य पदक मुकाबले में जीत दिलाने वाला असली हीरो यूपी के पीलीभीत के रहने वाले सिमरनजीत सिंह (simranjit singh) का इसमें बड़ा योगदान रहा। क्योंकि उनके दो गोल पर ही भारतीय टीम इतिहास रच सकी है। काटे की टक्कर वाले मैच में सिमरनजीत ने पहला और आखिरी गोल दागा। आइए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में जो 8 साल की उम्र में पिता के साथ खेतों में हॉकी लेकर निकलता था...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 05 2021, 02:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

ओलंपिक में कमाल करने वाले सिमरनजीत की फैमिली मूल रूप से पंजाब के बटाला के गांव चाहलकलां की रहने वाली है। लेकिन फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के मझोला कस्बे में रहती है। यहीं से ही सिमरनजीत की स्कूली पढ़ाई पूरी हुई है। इसके बाद वह जालंधर की सुरजीत हॉकी एकडेमी से हॉकी की  ट्रेनिंग लेने के लिए गए। 

25

बता दें कि सिमरजीत को बचपन से ही हॉकी खेलने का शौक था। जब 8 साल के थे तब उन्होंने गांव के ग्राउंड में हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। पिता हल लेकर खेतों में निकलते थे और उनका 8 साल का बेटा सिमरजीत हॉकी लेकर निकलता था। पिता ने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए पैसों की परवाह किए अपने बेटे को ट्रेनिंग के लिए शाहबाद हॉकी स्टेडियम भेजा। इसके बाद चीमा एकेडमी में उन्होंने प्रेक्टिस की। जहां उनका  सिलेक्शन सुरजीत हॉकी अकेडमी जालंधर में हो गया था।

35

सिमरनजीत सिंह  भारतीय हॉकी टीम के मिड फील्डर हैं। जालंधर की सुरजीत हॉकी एकडेमी में करीब 5 साल तक यही से कोचिंग लेकर वह एक प्रोफेशनल हॉकी खिलाड़ी बने। 

45

इसके बाद उनका चयन जूनियर वर्ल्ड कप के लिए हुआ। जहां उन्होंने बेल्जियम की टीम के सामने खेलते हुए चैंपियनशिप में फाइनल मैच में 2-1 से भारत को जीत दिलाने में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
 

55

सिमरनजीत के पिता एक इकबाल सिंह खेतीबाड़ी किया करते थे, जबकि उनकी मां मनजीत कौर घर का कामकाज संभालती थी। सिमरनजीत के चचेरे भाई गुरजंत सिंह भी एक प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी हैं। इस वजह से भी उनको हॉकी खेलने का शौक अपन घर से ही लगा। लेकिन आज उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत की दम पर भारत को इतिहासिक जीत दिला दी।
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ghaziabad Suicide Mystery: पिता की 3 शादियां, 2 करोड़ कर्ज या कोरियन गेम-क्या है असली वजह?
Recommended image2
चाइनीज़ मांझे पर योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, अब मौत हुई तो सीधे हत्या का मुकदमा
Recommended image3
Ghaziabad Suicide Case : 5 सवालों में 3 बहनों की मौत का सच, सुसाइड या कुछ और राज?
Recommended image4
Ghaziabad Mystery: ‘देवू’ के मना करने से क्यों टूट गईं तीनों बहनें? डायरी में लिखा ‘सॉरी पापा...‘
Recommended image5
Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved