Ram Mandir CEO : करोड़ों हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री राम के अयोध्या राम मंदिर के लिए नए CEO की नियुक्ति होने वाली है। दो दिन से चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के इंटरव्यू चल रहे हैं। रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली अंतिम नाम फाइनल करेंगे।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को संभालने के लिए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद के लिए इंटरव्यू चल रहे हैं। आज दूसरा दिन है, यह टेस्ट राम मंदिर परिसर के ग्रीन हाउस में सुबह 11:30 बजे शुरू हुए और 3 बजे तक चलेंगे। बताया जा रहा है कि हर कैंडिडेट का इंटरव्यू करीब 50 मिनट से एक घंटे तक चल रहा है। अब सभी लोग यही जानना चाह रहे हैं कि वह शख्स कौन हैं, जो राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू ले रहे हैं, इस कमेटी में चीफ कौन है। तो आइए जानते हैं उन शख्सियत का बारे में...
कौन हैं रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली?
- रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष समिति के प्रमुख सदस्य हैं।
- कोहली भारत के एक प्रतिष्ठित और वरिष्ठ न्यायविद् हैं, जो जम्मू-कश्मीर और झारखंड के अलावा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं।
- कोहली सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
- वह उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित की गई विशेषज्ञ समिति के भी एक प्रमुख सदस्य रह चुके हैं।
- कोहली कानूनी और प्राशसनिक मामलों का लंबा उनुभव रखते हैं।
- कोहली मूल रुप से जम्मू एंड कश्मीर के रहने वाले हैं, जिनका जन्म 1 मार्च 1951 को सीमावर्ती शहर राजौरी में हुआ था।
- उन्होंने जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज से स्नातक किया और वर्ष 1972 में जम्मू विश्वविद्यालय से कानून (LL.B.) की डिग्री प्राप्त की है।
वैज्ञानिक हावड़े और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट चतुर्वेदी भी ले रहे इंटरव्यू
जस्टिस कोहली के अलावा, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति के सदस्य हैं। जो इंटरव्यू ले रहे हैं। तीनों ने मिलकर सवाल तैयार करते हैं और कैंडिडेट से पूछते हैं।
5,300 लोगों में से 18 नाम किए शॉर्टलिस्ट
बता दें कि राम मंदिर CEO पद के लिए 5,300 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 18 लोगों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 3 नाम लास्ट के लिए फाइनल किए जाएंगे। फिर इन तीनों का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इंटरव्यू लेगा और आखिर में एक नाम फाइनल करेगा। यह नाम तीन सदस्यीय समीति की फाइनल करेगी।
इंटरव्यू ले रहे हैं।


