मौसम खराब, 15-20 कदम दूर से भी नहीं दिख रही थी गाड़ी, देखिए तस्वीरें
ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह 10 बजे तक अधिकांश शहर कोहरे की चपेट में रहे। बता दें कि 15 से 20 कदम की दूरी के बाद दिखाई देना भी मुश्किल रहा था। ऐसे में सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। जानकार बता रहे हैं कि पहाड़ों से आने वाली हवाएं ठंड में इजाफा होगी। आइये जानते हैं, किस राज्य में क्या है स्थिति।

दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिहार में भी कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई। कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं की भी खबर है।
यूपी में अधिकांश शहरों में में कोहरा रहा। दोपहर तक कोहरे का प्रकोप देखा गया।
10 डिग्री सेल्सियस के नीचे भी तापमान पहुंचा। इनमें फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में 6.5 डिग्री सेल्सियस,चुर्क में 7.8 डिग्री सेल्सियस, बांदा में 9.4 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 9.6 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद 9.8 में डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
मौसम खराब, 15-20 कदम दूर से भी नहीं दिख रही थी गाड़ी, देखिए तस्वीरें
भोपाल में मौसम खराब है। सुबह भी हल्की बारिश हुई। इसके कारण सुबह से सूरज नहीं निकला।
जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में आज सुबह से बादल छाए रहे और हवा चलीं। आज तड़के उदयपुर, भीलवाड़ा सहित आस-पास के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि, मौसम के इस बदलाव का प्रभाव सर्दी पर देखने को नहीं मिला। जयपुर, जोधपुर, कोटा सहित शहरों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।