MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • शेल्टर होम में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाएगी सरकार, घर में रहना होगा 14 दिन

शेल्टर होम में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाएगी सरकार, घर में रहना होगा 14 दिन

लखनऊ (Uttar Pradesh) । 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इस बीच लगातार बढ़ रही संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन को बढ़ा सकती है। खबर है कि इसपर आज ऐलान कर सकती है। हालांकि इसके पहले लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों के शेल्टर होम में फंसे सैकड़ों लोगों को उनके घर पहुंचाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी बैठक की, जिसमें कोरोना वायरस की रोकथाम के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि शेल्टर होम में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। सभी लोगों की स्क्रीनिंग होगी। उसके बाद उन्हें घर पहुंचाया जाएगा। घर में भी सभी लोगों को 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि को पूरा करना होगा। सरकार इन लोगों को घर पहुंचाने के साथ ही राशन भी मुहैया करवाएगी।

2 Min read
Author : Ankur Shukla
Published : Apr 13 2020, 09:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों के शेल्टर होम में फंसे सैकड़ों लोगों को उनके घर पहुंचाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी बैठक की, जिसमें कोरोना वायरस की रोकथाम के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जहां भी लोग 14 दिनों तक शेल्टर होम में रह चुके हैं, उनकी जांच करवाई जाए और फिर सुरक्षित 14 दिन के होम क्वारंटाइन हेतु उनको घर भेजने की व्यवस्था, हम लोग करने जा रहे हैं।
37
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां भी लोग 14 दिनों तक शेल्टर होम में रह चुके हैं, सरकार इन लोगों को घर पहुंचाने के साथ ही राशन भी मुहैया करवाएगी।
47
सीएम की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कई फैसले लिए गए। प्रदेशहित में यह भी तय हुआ कि इस बार 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और बैशाखी पर कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा। 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान पर भी सार्वजनिक आयोजन न करने की अपील की गई।
57
मुख्यमंत्री ने कोर टीम के साथ बैठक में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने पर मंथन किया। सीएम ने कहा है कि मेडिकल इमरजेंसी, पेयजल, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, शिक्षा जैसे जरूरी सेवाओं के लिए कमेटियां बनेंगी।
67
मंत्रियों को अपने कार्यालयों में बैठना होगा। सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा- कोरोना को हराने और प्रदेश के 23 करोड़ जनता के हित में जो करना पड़ेगा, उसे हम करेंगे।
77
राज्य में 15 अप्रैल से ऑनलाइन कारोबार शुरू करने पर सहमति बनी है। सभी जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री चालू की जाएगी। रेस्टोरेंट से ऑनलाइन होम डिलीवरी की सुविधा भी ली जा सकेगी।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IMD Heatwave Alert: UP से MP तक भीषण गर्मी का विस्फोट, आगरा-कानपुर-प्रयागराज में 47°C की जानलेवा लू
Recommended image2
UP Scheme: दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण में 5% आरक्षण, एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
Recommended image3
20 मई को पूरे UP में बंद रहेंगे Medical Store! दवा खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर
Recommended image4
UP Cabinet Decision: लखनऊ मेट्रो फेज-1बी और मीरजापुर में नई यूनिवर्सिटी को मंजूरी, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता तीन गुना बढ़ा
Recommended image5
Yogi Cabinet Decision: यूपी में OBC आरक्षण आयोग को मंजूरी, लोहिया संस्थान को मिली 855 करोड़ की सौगात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved