- Home
- Viral
- बाल विवाह और फिर रेप, 12 साल की लड़की ने दर्द बांटते हुए कहा- रात को टॉयलेट गई तो गर्भ से निकल गया बच्चा
बाल विवाह और फिर रेप, 12 साल की लड़की ने दर्द बांटते हुए कहा- रात को टॉयलेट गई तो गर्भ से निकल गया बच्चा
हटके डेस्क: बाल विवाह किसी भी मायने में एक लड़की के लिए अभिशाप है। जिस उम्र में लड़कियां खेल-कूद करती हैं, उस उम्र में घर-गृहस्थी करना वाकई उनके लिए सबसे मुश्किल होता है। लेकिन फिर भी समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो आज भी बाल विवाह करवा देते हैं। सोशल मीडिया पर एक 12 साल की बच्ची की कहानी तेजी से वायरल हो रही है। ये बच्ची बड़ी होकर टीचर बनना चाहती थी। लेकिन फिर इसकी जिंदगी में ऐसा भूचाल आया, जिसके बाद सबकुछ बदल गया। जिस बच्ची का सपना बड़ी होकर टीचर बनना था, वो अब एक बच्चे की मां है। लड़की ने खुद अपना दर्द लोगों के साथ बांटा...

मलेशिया के पेनान में रहने वाली इस बच्ची का असली नाम छिपाया गया है। मीडिया में इसे मैरी के नाम से बुलाया गया। अब 14 साल की हो चुकी मैरी की शादी दो साल पहले हो गई थी।
मैरी हमेशा से टीचर बनना चाहती थी। लेकिन बाल विवाह के हाथों उसके सारे ख्वाब टूट गए। मात्र 12 साल की उम्र में उसने बच्चे को जन्म दिया।
मैरी की शादी उस समय 16 साल के रहे पीटर के साथ हो गई। पीटर ने मैरी को एक फंक्शन में देखा था, जिसके बाद वो उससे शादी करना चाहता था।
जब पीटर ने मैरी को शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। क्यूंकि मैरी स्कूल जाना चाहती थी। उसे आगे जाकर टीचर बनना था।
लेकिन पीटर ने उसे इमोशनली ब्लैकमेल किया, जिसके बाद वो शादी के लिए मान गई। लेकिन शादी के बाद पीटर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
मैरी ने बताया कि उसे तो फिजिकल रिलेशन का कोई आइडिया ही नहीं था। शादी के तीन ही महीने बाद वो प्रेग्नेंट हो गई।
जुलाई 2019 को आधी रात मैरी को ऐसा लगा जैसे उसे जोर से प्रेशर आया है। वो टॉयलेट करने बाथरूम भागी। वहां सीट पर बैठते ही उसे अहसास हुआ कि असल में उसे लेबर पेन उठा था।
उसके पति और पिता ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन एक महीने बाद बच्चे को उसके रिलेटिव ने गोद ले लिया। मैरी का पति और बच्चे चाहता है लेकिन अभी डॉक्टर्स ने उसे 18 साल तक रुकने की सलाह दी है। मैरी अभी पिल्स पर है।
वो स्कूल जाना चाहती है। लेकिन उसका कहना है कि ये डिसीजन उसका नहीं है। जबतक उसका पति इसकी इजाजत नहीं देगा, वो स्कूल नहीं जा सकती। लोग मैरी की स्टोरी को शेयर कर लोगों से बाल विवाह पर रोक लगाने की अपील कर रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News