- Home
- Viral
- किराए पर खाली मकान देखने पहुंची थी 18 साल की लड़की, फिर दोस्त ने ही 15 घंटे तक खेला खौफनाक खेल
किराए पर खाली मकान देखने पहुंची थी 18 साल की लड़की, फिर दोस्त ने ही 15 घंटे तक खेला खौफनाक खेल
हटके डेस्क: इन दिनों दुनिया में अपराध की इतनी घटनाएं बढ़ गई है, जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि लड़कियां और महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। लड़कियों के लिए जितना खतरा अनजान लोगों से है, उससे कहीं ज्यादा उसके पहचान वालों से उसे खतरा है। अपराध की एक ऐसी घटना नॉर्थ लंदन से सामने आई। यहां एक 18 साल की लड़की के साथ उसके ही दोस्त ने रेप किया। इसके लिए उसने पहले अपनी दोस्त को खाली मकान किराए पर देने के लिए बुलाया और फिर 15 घंटे तक उसे बांधकर उसके साथ रेप किया। अब कोर्ट ने इस मामले को लेकर आरोपी पर लड़की के साथ चार बार रेप करने का आरोप फाइनल किया है।

मामला लंदन से सामने आया जहां रहने वाले शाकिब बेलायओ को उसकी ही दोस्त के साथ चार पर रेप करने का आरोप लगाया गया है।
महिला की पहचान छिपाई गई है। उसकी उम्र 18 साल बताई गई। जांच में सामने आया कि ये महिला अपने एक दोस्त के साथ पार्टी करने गई थी। लेकिन इस दौरान शख्स ने उसे अपने घर का खाली कमरा दिखाने के लिए इन्वाइट किया था।
हालांकि, इस मामले में कुछ ट्विस्ट भी थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष ने कहा कि आरोपी ने महिला के साथ उसकी मर्जी से संबंध बनाए थे। लेकिन उस दौरान दोनों ने ड्रग्स लिया था।
इसके बाद चीजें हिंसात्मक होती गई और फिर आरोपी ने महिला को मारना शुरू किया। शख्स ने महिला को 15 घंटे तक रस्सी से बांधे रखा और उसे काफी पीटा।
कोर्ट में महिला ने कहा कि इस पुरे दौरान वो रो रोकर उसे छोड़ देने के लिए गुहार लगाती रही। लेकिन शख्स ने कुछ भी नहीं सुना और उसने तीन से चार बार महिला के साथ रेप किया।
इस दौरान लड़के ने उसे काफी पीटा। महिला के चेहरे पर काफी चोटें आई। महिला की एक आंख भी सूज गई। लेकिन जैसे ही शख्स थोड़ी देर के लिए बाथरूम गया, तब महिला वहां से भाग गई।
वहां से वो सीधे पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने महिला के आरोपों के आधार पर शख्स को अरेस्ट किया। जहां आरोपी लगातार कहता रहा कि उसने महिला की सहमति से ही कुछ किया था।
हालांकि, लड़की की बॉडी पर चोट के निशान के आधार पर उसे अरेस्ट किया गया। अब कोर्ट में मामले को लेकर ट्रायल चल रहा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News