- Home
- Viral
- 81 के बूढ़े ने की 24 के जवान मर्द से शादी, मौत के बाद खुली वसीयत तो रिश्तेदारों की छाती पर लोट गया सांप
81 के बूढ़े ने की 24 के जवान मर्द से शादी, मौत के बाद खुली वसीयत तो रिश्तेदारों की छाती पर लोट गया सांप
हटके डेस्क:प्यार की कोई उम्र, कोई सीमा नहीं होती। प्यार तो प्यार होता है। इसका जीता-जागता उदाहरण दुनिया ने देखा जब 2017 में केंट के रामसगाते में रहने वाले 81 साल के फिलिप क्लेमेंट्स ने तब 22 साल के फ़्लोरिन मरीन को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया था। उम्र में इतने फासले के बावजूद इस कपल ने 2017 में शादी कर ली। अब जब फिलिपि की मौत हो गई है, तो उसके वसीयत के कारण फ़्लोरिन फिर चर्चा में है। 81 की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले फिलिप अपने जवान पति से इतना प्यार करते थे कि अपनी पूरी संपत्ति उसी के नाम कर दी। अब इस वसीयत ने नया विवाद शुरू कर दिया है....

फिलिप के रिश्तेदारों ने उसकी मौत के बाद संपत्ति पर अपना हक़ जताया है। हालांकि, फिलिप ने सबकुछ अपने पति फ़्लोरिन के नाम कर दिया है। इस कपल ने 2017 में शादी की थी। अपने पति से 54 साल छोटे फ़्लोरिन को अब सारी जायदाद की देखभाल करनी है।
फिलिप के वसीयत के बाद हड़कंप ही मच गया। उसके रिश्तेदारों ने फ़्लोरिन को गोल्ड डिगर तक कहना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि 27 साल के इस मॉडल ने दौलत के लालच में ही फिलिप से शादी की थी।
फिलिप की मौत के बाद अब 27 साल के फ़्लोरिन, जो रोमानिया में एक मॉडल भी है, उसकी जायदाद के वारिस बन गए हैं। इस बात ने नया विवाद शुरू कर दिया है।
उम्र में 54 साल का फासला होने के बाद भी दोनों के बीच इतना गहरा प्यार हो गया था कि फिलिप ने 2017 में फ़्लोरिन से शादी ही कर ली थी। अपनी शादी के दिन दोनों बेहद खुश थे।
जब फिलिप की वसीयत खुली तो पता चला कि उसने अपनी 1 करोड़ 44 लाख की प्रॉपर्टी और एक फ़्लैट अपने विधवा पति फ़्लोरिन के नाम कर दी है। अपने भाइयों के लिए उसने दो फैमिली फोटोज छोड़ी थी।
फ़्लोरिन को 1 करोड़ 44 लाख के अलावा लाइफ इंश्योरेंस के पैसे, एक 96 लाख रूपये का घर और हर महीने फ़्लोरिन के पेंशन के 1 लाख 92 हजार रुपए मिलेंगे।
फ्लोरिन ने अपने पति की मौत की खबर लोगों के साथ शेयर की और बताया कि अब वो उसकी पूरी जायदाद का वारिस है।
वहीं इस वसीयत के बाद भाइयों में गुस्सा है। फिलिप के बड़े भाई अन्थोनी ने कहा कि फ़्लोरिन सिर्फ पैसों के लिए उसके भाई के साथ था। उसे फिलिप की मौत का कोई दुःख नहीं है।
अन्थोनी ने बताया कि 31 मई को फिलिप की मौत के आधे घंटे बाद उसकी बात फ़्लोरिन से हुई थी। उस वक्त वो बिलकुल नार्मल था। बाद में दुनिया को दिखाने के लिए उसने रोने का नाटक किया।
फिलिप की तबियत बीते कुछ महीनों से खराब हो गई थी। उसके भाइयों का कहना है कि आखिरी वक्त में फ़्लोरिन उसके साथ प्यार से पेश नहीं आता था।
भाइयों का आरोप है की फ़्लोरिन उसके पति की मौत के बाद उसकी संपत्ति का वारिस बन काफी खुश है। ऐसे में उसका इसपर कोई हक़ नहीं होना चाहिए।
अपने पति के जाने के बाद फ़्लोरिन ने कहा कि वो प्रॉपर्टी के पैसों से अपने पति के अंतिम संस्कार की सारी रस्में करेगा। लेकिन उसकी अस्थियों को एकांत में प्रवाहित करेगा, क्यूंकि ऐसा ही फिलिप चाहता था।
फिलिप की पहुंच काफी ऊपर तक थी। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स के साथ उसकी तस्वीर।
बुढ़ापे तक उसे घूमने का काफी शौक था। जब वो फ़्लोरिन से मिला तो दोनों साथ दुनिया एक्सप्लोर करने लगे।
इसी दौरान लॉकडाउन में उसकी तबियत खराब हुई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन आखिर 31 मई को उसकी मौत हो गई।
फिलिप अपने पति फ़्लोरिन के साथ इस पॉश कॉलोनी के आलीशान घर में रहता था। जो अब मौत के बाद फ़्लोरिन का हो गया है।
अपने रिलेशन के शुरूआती दौर में फिलिप पहले ब्रिटेन में रहता था। लेकिन फिर फ़्लोरिन के साथ उसने यूके, स्पेन, रोमानिया और आखिर में बुचारेस्ट में रहने का फैसला किया।
कोरोनावायरस के लॉकडाउन में ही फिलिप बीमार पड़ गए और हॉस्पिटल में एडमिट हो गए। वो काफी कमजोर हो गए थे।
फ़्लोरिन ने कहा कि फिलिप ने अपनी जिंदगी हंसते हुए गुजारी। आखिरी वक्त तक वो उसे प्यार करता था। उसके जाने से खालीपन आ गया है लेकिन शोक की जगह उसकी मुक्ति की कामना करनी चाहिए।
तीन साल पहले शादी की तस्वीर। दोनों एक साथ काफी खुश थे।फिलिप ने फ़्लोरिन के करियर के लिए अपने कई घर बेचे और रोमानिया में भी सेटल होने का फैसला किया। प्यार की ये मिसाल लोगों को हैरान कर रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News