MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 81 के बूढ़े ने की 24 के जवान मर्द से शादी, मौत के बाद खुली वसीयत तो रिश्तेदारों की छाती पर लोट गया सांप

81 के बूढ़े ने की 24 के जवान मर्द से शादी, मौत के बाद खुली वसीयत तो रिश्तेदारों की छाती पर लोट गया सांप

हटके  डेस्क:प्यार की कोई उम्र, कोई सीमा नहीं होती। प्यार तो प्यार होता है। इसका जीता-जागता उदाहरण दुनिया ने देखा जब 2017 में केंट के रामसगाते में रहने वाले 81 साल के फिलिप क्लेमेंट्स ने तब 22 साल के फ़्लोरिन मरीन को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया था। उम्र में इतने फासले के बावजूद इस कपल ने 2017 में शादी कर ली। अब जब फिलिपि की मौत हो गई है, तो उसके वसीयत के कारण फ़्लोरिन फिर चर्चा में है। 81 की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले फिलिप अपने जवान पति से इतना प्यार करते थे कि अपनी पूरी संपत्ति उसी के नाम कर दी। अब इस वसीयत ने नया विवाद शुरू कर दिया है....    

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 10 2020, 12:50 PM IST| Updated : Jun 10 2020, 04:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
120

फिलिप के रिश्तेदारों ने उसकी मौत के बाद संपत्ति पर अपना हक़  जताया है। हालांकि, फिलिप ने सबकुछ अपने पति फ़्लोरिन के नाम कर दिया है। इस कपल ने 2017 में शादी की थी। अपने पति से 54 साल छोटे फ़्लोरिन को अब सारी जायदाद की देखभाल करनी है। 

220

फिलिप के वसीयत के बाद हड़कंप ही मच गया। उसके रिश्तेदारों ने फ़्लोरिन को गोल्ड डिगर तक कहना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि 27 साल के इस मॉडल ने दौलत के लालच में ही फिलिप से शादी की थी। 

320

फिलिप की मौत के बाद अब 27 साल के फ़्लोरिन, जो रोमानिया में एक मॉडल भी है, उसकी जायदाद के वारिस बन गए हैं। इस बात ने नया विवाद शुरू कर दिया है। 

420

उम्र में 54 साल का फासला होने के बाद भी दोनों के बीच इतना गहरा प्यार हो गया था कि फिलिप ने 2017 में फ़्लोरिन से शादी ही कर ली थी। अपनी शादी के दिन दोनों बेहद खुश थे। 

520

जब फिलिप की वसीयत खुली तो पता चला कि उसने अपनी 1 करोड़ 44 लाख की प्रॉपर्टी और एक फ़्लैट अपने विधवा पति फ़्लोरिन के नाम कर दी है। अपने भाइयों के लिए उसने दो फैमिली फोटोज छोड़ी थी। 

620

फ़्लोरिन को 1 करोड़ 44 लाख के अलावा लाइफ इंश्योरेंस के पैसे, एक 96 लाख रूपये का घर और हर महीने फ़्लोरिन के पेंशन के 1 लाख 92 हजार रुपए मिलेंगे। 

720

फ्लोरिन ने अपने पति की मौत की खबर लोगों के साथ शेयर की और बताया कि अब वो उसकी पूरी जायदाद का वारिस है। 

820

वहीं इस वसीयत के बाद भाइयों में गुस्सा है। फिलिप के बड़े भाई अन्थोनी ने कहा कि फ़्लोरिन सिर्फ पैसों के लिए उसके भाई के साथ था। उसे फिलिप की मौत का कोई दुःख नहीं है। 

920

अन्थोनी ने बताया कि 31 मई को फिलिप की मौत के आधे घंटे बाद उसकी बात फ़्लोरिन से हुई थी। उस वक्त वो बिलकुल नार्मल था। बाद में दुनिया को दिखाने के लिए उसने रोने का नाटक किया। 

1020

फिलिप की तबियत बीते कुछ महीनों से खराब हो गई थी। उसके भाइयों का कहना है कि आखिरी वक्त में फ़्लोरिन उसके साथ प्यार से पेश नहीं आता था। 

1120

भाइयों का आरोप है की फ़्लोरिन उसके पति की मौत के बाद उसकी संपत्ति का वारिस बन काफी खुश है। ऐसे में उसका इसपर कोई हक़ नहीं होना चाहिए। 

1220

अपने पति के जाने के बाद फ़्लोरिन ने कहा कि वो प्रॉपर्टी के पैसों से अपने पति के अंतिम संस्कार की सारी रस्में करेगा। लेकिन उसकी अस्थियों को एकांत में प्रवाहित करेगा, क्यूंकि ऐसा ही फिलिप चाहता था।  
 

1320

फिलिप की पहुंच काफी ऊपर तक थी। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स के साथ उसकी तस्वीर।  
 

1420

बुढ़ापे तक उसे घूमने का काफी शौक था। जब वो फ़्लोरिन से मिला तो दोनों साथ दुनिया एक्सप्लोर करने लगे। 

1520

इसी दौरान लॉकडाउन में उसकी तबियत खराब हुई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन आखिर 31 मई को उसकी मौत हो गई। 

1620

फिलिप अपने पति फ़्लोरिन के साथ इस पॉश कॉलोनी के आलीशान घर में रहता था। जो अब मौत के बाद फ़्लोरिन का हो गया है। 

1720

अपने रिलेशन के शुरूआती दौर में फिलिप पहले ब्रिटेन में रहता था। लेकिन फिर फ़्लोरिन के साथ उसने यूके, स्पेन, रोमानिया और आखिर में बुचारेस्ट में रहने का फैसला किया। 
 

1820

कोरोनावायरस के लॉकडाउन में ही फिलिप बीमार पड़ गए और हॉस्पिटल में एडमिट हो गए। वो काफी कमजोर हो गए थे। 

1920

फ़्लोरिन ने कहा कि फिलिप ने अपनी जिंदगी हंसते हुए गुजारी। आखिरी वक्त तक वो उसे प्यार करता था। उसके जाने से खालीपन आ गया है लेकिन शोक की जगह उसकी मुक्ति की कामना करनी चाहिए। 
 

2020

तीन साल पहले शादी की तस्वीर। दोनों एक साथ काफी खुश थे।फिलिप ने फ़्लोरिन के करियर के लिए अपने कई घर बेचे और रोमानिया में भी सेटल होने का फैसला किया। प्यार की ये मिसाल लोगों को हैरान कर रही है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved