MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • कुछ घंटों में पृथ्वी से टकरा सकते हैं 3 विशाल उल्कापिंड, हुई टक्कर तो खत्म हो जाएगी आधी आबादी, होगा सर्वनाश

कुछ घंटों में पृथ्वी से टकरा सकते हैं 3 विशाल उल्कापिंड, हुई टक्कर तो खत्म हो जाएगी आधी आबादी, होगा सर्वनाश

हटके डेस्क: 2020 में जाने और क्या-क्या देखना बाकी है। पहले ही दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। इस वायरस ने पूरी दुनिया को तबाह कर रखा है। हर दिन लाखों लोगों की मौत इस वायरस के कारण हो रही है। लेकिन इस मुसीबत से बाहर निकलने का कोई तरीका नजर नहीं आ रहा है। कोरोना का आतंक कम हुआ नहीं है कि अंतरिक्ष से भी रोज नई-नई समस्या सामने आ रही है। जहां 29 अप्रैल को दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी की गई थी, जो गलत साबित हुई, उसके बाद से अंतरिक्ष से एक-एक कर कई उल्कापिंड पृथ्वी की तरफ आए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी उल्कापिंड  पृथ्वी से टकराया नहीं है। अगर ऐसा हो गया तो पृथ्वी का सर्वनाश निश्चित है। अब एक बार फिर 24 जुलाई यानी आज पृथ्वी पर आसमान से मौत बरसने वाली है। जी हां, कुछ घंटों के बाद एक-एक करके तीन उल्कापिंड पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं। लेकिन अगर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण ने इनमें से किसी एक को भी अपनी तरफ खींचा तो मच जाएगी भारी तबाही... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 24 2020, 10:34 AM IST| Updated : Jul 24 2020, 01:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

दुनियाभर के वैज्ञानिक इस समय अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहे तीन उल्कापिंडों पर नजर रख रहे हैं। ये उल्कापिंड काफी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे हैं और अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज यानी 24 जुलाई को ये पृथ्वी से टकरा सकते हैं। 

29

वैज्ञानिक काफी समय से इन तीनों उल्कापिंड पर नजर रख रहे हैं। कई महीनों से ये पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे हैं। अब जाकर 24 जुलाई को ये एकदम पास आ जाएंगे। वैसे तो ये उल्कापिंड सीधे नहीं, बल्कि पृथ्वी के बेहद पास से गुजरेंगे। लेकिन पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण इसे अपनी तरफ खींच सकता है, इसका अंदेशा है। 

39

अगर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव के कारण अगर इन तीन उल्कापिंड में से किसी एक की टक्कर अगर पृथ्वी से हो गई तो सर्वनाश हो जाएगा। इनमें से एक उल्कापिंड तो इतना बड़ा है कि वो अकेले ही आधी आबादी को खत्म कर देगा। 

49

पृथ्वी की तरफ सबसे तेजी से बढ़ रहे उल्कापिंड का नाम Asteroid 2020 ND है। ये कागफी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक़, इसकी रफ़्तार 13.5 किलोमीटर प्रति सेकंड है। 
 

59

इस उल्कापिंड की लंबाई 170 मीटर बताई जा रही है। वैसे अभी के हिसाब से ये उल्कापिंड पृथ्वी से 50.86 लाख किलोमीटर की दुरी से निकलेगा। आपको ये डिस्टेंस काफी ज्यादा लग रहा होगा लेकिन अंतरिक्ष की दुनिया में ये काफी कम है। 

69

अगर इसे पृथ्वी ने अपनी तरफ खींचा तो तबाही मच जाएगी। हर साल अंतरिक्ष से कई उल्कापिंड टूटकर गिरते हैं। इनमें से पृथ्वी की तरफ आने वाले काफी कम होते हैं लेकिन इस साल इनकी संख्या अधिक देखने को मिल रही है। 

79

Asteroid 2020 ND के अलावा जो दूसरा उल्कापिंड पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है वो है 2016 DY 30 , जो पृथ्वी से 34 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा। ये पहले से भी ज्यादा नजदीक से गुजरने वाला हैं। हालांकि, इसका साइज थोड़ा छोटा है। 
 

89

तीसरा उल्कापिंड है 2020 ME3, जो 16 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। ये उल्कापिंड छोटे तो है लेकिन भारी तबाही मचाने के लिए काफी हैं। 

99

बता दें कि उल्कापिंड असल में ग्रहों के टूटे हिस्से होते हैं। ये अंतरिक्ष से टूटकर गिरने लगते हैं। इनमें से कुछ पृथ्वी की तरफ बढ़ते हैं। बताया जाता है कि एक उल्कापिंड के टकराने से ही पृथ्वी से डायनासोर खत्म हो गए थे। ऐसे में अगर कोई दूसरा उल्कापिंड टकराया तो इस बार सर्वनाश इंसानों का होगा।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved