- Home
- Viral
- सालों तक दुनिया की नजरों से गायब रहा ये भूत बंगला, नंगी आंखों से नहीं, गूगल मैप में आया नजर
सालों तक दुनिया की नजरों से गायब रहा ये भूत बंगला, नंगी आंखों से नहीं, गूगल मैप में आया नजर
हटके डेस्क: दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जो छिपी होती हैं। कुछ के बारे में लोग कहानियों में सुनते हैं और फिर उनकी खोज में जुटते हैं तो कई बार कुछ चीजें अचानक ही सामने आ जाती हैं। हाल ही में कोरोनेशन स्ट्रीट स्टार ने चेशायर में लंबे समय से गायब एक प्रॉपर्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। 32 साल के जेक वीरानों में छिपी प्रॉपर्टीज ढूंढते थे। लॉकडाउन से पहले जेक ने गूगल मैप पर एक प्रॉपर्टी को ट्रेस किया था। जब वो वहां पहुंचा तो हैरान हो गया। ये बंगला सालों से लोगों की नजर से दूर था। ये घर घने पेड़ और झाड़ियों के पीछे छिपा हुआ था।

चेशायर में मौजूद इस प्रॉपर्टी को 32 साल के जेक पर ने सबसे पहले गूगल मैप पर देखा था। जेल अपने फोटोग्राफी में गुमनाम नाम से एक सीरीज चलाते हैं। जिसके अंतर्गत वो बीहड़ में या लोगों की नजरों से परे मौजूद प्रॉपर्टीज की तस्वीरें शेयर करते हैं।
लॉकडाउन से पहले मेनचेस्टर में रहने वाले इन फोटोग्राफर ने क्रेवे प्रॉपर्टी को गूगल मैप पर स्पॉट किया था। उसने जंगल के बीच छिपे इस घर को ढूंढ निकाला था।
इसके बाद जेक घर की तस्वीरें खींचने पहुंचे। बाहर से ये घर भूतिया दिखता है। साथ ही इसका दरवाजा भी टूटा है।
जेक ने कहा कि घर को देख ऐसा लगता है जैसे किसी ने अचानक घर को छोड़ दिया और कभी वहां लौटकर नहीं आया।
घर में जूतों के कुछ जोड़े फेंके दिखे और एक सिलाई मशीन भी। घर के बिस्तर भी उसी हाल में मिले।
घर के ऊपर के फ्लोर में बने बेडरूम में सारे फर्नीचर भी टूटे मिले। साथ ही घर की खिड़कियों से पेड़-पौधे भी उगे दिखे।
घर के गार्डन में एक खटारा गाड़ी भी लगी थी। अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है कि ये घर किसका है। या फिर किस हालात में और आखिर क्यों घर को वीरान छोड़ दिया गया। लेकिन इसकी तस्वीरों में लोग काफी दिलचस्पी ले रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News