Amazon की एक चूक, 9 लाख का कैमरा बिका मात्र 6500 रुपए में
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने अपने प्राइम डे सेल में एक ऐसी गलती कर दी, जिसका फायदा कुछ लोगों ने तुरंत उठा लिया। कंपनी ने 9 लाख के गेयर कैमरा की प्राइस मात्र 6500 रुपए रख दी, जिसके बाद कई लोगों ने इसे खरीद लिया। हालांकि, कुछ ही देर में इसे हटा भी दिया गया।
13

इस बार अमेजन ने 15 से 16 जुलाई तक प्राइम डे सेल रखा था। कई आकर्षक डील्स के साथ अमेजन इस सेल से लोगों को आकर्षित करता है। लेकिन इस बार सेल में कंपनी से कुछ गलती हो गई। जिसका फायदा तुरंत कुछ लोगों ने उठा लिया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
कंपनी ने कैनन का EF 800mm f/5.6L IS लेंस सेल पर लगाया था। इसकी मार्केट में कीमत 9 लाख रुपए है। लेकिन प्राइम डे सेल पर इसे 6500 में कुछ लोगों ने खरीदा। ये लेंस प्रोफेशनल इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों को तो इस लेंस की जानकारी भी नहीं है।
33
इसके बाद लोगों ने अमेजन के मालिक को इसके लिए थैंक्स भी कहा। हालांकि, अभी किसी को इन लेंस की डिलीवरी नहीं दी गई है। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि इन ऑर्डर्स को कैंसिल कर दिया जाएगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos