अपराधों का बेताज बादशाह निकला ये राजा, 5 हजार महिलाओं के साथ बना चुका है संबंध
हटके डेस्क: पहले ज़माने में राजा-महाराजों की कई रानियां होती थी। इसके बाद जैसे-जैसे दुनिया में डेमोक्रेसी आई वैसे-वैसे राजाओं के कल्चर में बदलाव आया। लेकिन आज भी कुछ ऐसे देश हैं, जहां राजाओं का शासन चलता है। यूके के राजघराने के बारे में तो काफी लोग जानते हैं लेकिन इन दिनों स्पेन का राजसी परिवार भी काफी चर्चा में है। दरअसल, स्पेन के पूर्व राजा किंग जुआन कार्लोस पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही अब इस राजा की अय्याशी की खबरें भी धीरे-धीरे सामने आ रही है। जैसे ही इस राजा हरकतों के खुलासे होने शुरू हुए, वो स्पेन से भाग निकला। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, वो अबू धाबी के एक महंगे होटल में छिपा हुआ है। इस राजा की अय्याशी को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि अभी तक वो करीब 5 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बना चुका है।

जबसे पूर्व स्पेनिश राजा जुआन कार्लोस पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगा है, तबसे वो लोगों की नजरों से छिपता नजर आ रहा है। अब स्पेनिश डेली एबीसी के मुताबिक़ वो अबू धाबी में छिपा हुआ है।
कहा जा रहा है कि जिस होटल में वो छिपा है, उसका एक रात का किराया 9 लाख 81 हजार रूपये है। तीन बेटों का ये पिता काफी अय्याश किस्म का भी है।
अब इस राजा के बेहद करीबी रहे इतिहासकार एमेडियो ने जुआन कार्लोस को लेकर अपनी किताब में कई खुलासे किये हैं। इसमें उसने बताया कि कैसे ये राजा हुस्न का दीवाना था।
जुआन कार्लोस अभी तक पांच हजार से अधिक महिलाओं के साथ सम्बन्ध बना चुका है। इस राजा के पास एक गद्दा है। एमेडियो ने बताया कि इस गद्दे पर ही वो हर महिला के साथ सोता था।
एमेडियो ने बताया कि इस राजा के लिए किसी की जान लेनी बड़ी बात नहीं थी। एक इशारे में ही वो किसी की भी जान ले लेता था। उसे मर्डर करने से पहले थोड़ी सी भी झिझक नहीं होती थी।
इसके अलावा जुआन कार्लोस को स्पोर्ट्स का भी खासा शौक था। अपने राजसी ठाट के दौरान उसने कई मैचेस में हिस्सा लिया। उसके पास कई महंगे याच भी थे।
इस किताब में खुळासा किया गया कि जुआन कार्लोस जब 20 का भी नहीं हुआ था तब 332 लड़कियों के साथ वो संबंध बना चुका था। किताब के मुताबिक, इस राजा की जिंदगी एक पोर्न स्टार से कम नहीं है। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि इस राजा के अभी तक 20 से अधिक बच्चे होंगे। जो कभी भी राजसी दौलत में हिस्सा मांग सकते हैं।
फिलहाल ये राजा भागा-भागा फिर रहा है। कई लोग उसे पकड़ने के लिए पीछे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि वो स्पेन से कई बॉडीगार्ड्स के साथ भागा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News