- Home
- Viral
- दादी-पोते की जोड़ी नहीं, ये है प्यार में डूबा दो हंसो का जोड़ा, 80 साल की उम्र में जवान महसूस कर रही है प्रेमिका
दादी-पोते की जोड़ी नहीं, ये है प्यार में डूबा दो हंसो का जोड़ा, 80 साल की उम्र में जवान महसूस कर रही है प्रेमिका
हटके डेस्क: प्यार अंधा होता है- ये आपने कई बार सुना होगा। लेकिन कभी-कभी इसके उदाहरण सामने आ जाते हैं। प्यार में इंसान समय, जगह और यहां तक की उम्र का फासला भी नहीं देखता। भले ही ये फासला 45 साल का ही क्यों ना हो? प्यार में सब जायज हो जाता है। तभी तो फेसबुक पर 80 साल की एक महिला से मिलने के बाद 35 साल के शख्स पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि उसने दुनियादारी छोड़ उसे ही हमसफ़र बनाने की जिद ठान ली। आलम ये है कि दोनों अब एक दूसरे के बिना ना जी पाने की बातें करते हैं। इस कपल पर, खासकर लड़के पर लोगों ने बुजुर्ग महिला की दौलत के लिए उसे फंसाने का इल्जाम लगाया, जिसके बाद एक टीवी शो में दोनों ने अपने प्यार को लेकर चल रही बातों का खंडन किया। इस कपल की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। कोई इस कपल को बेकार बता रहा है तो कोई इनसे प्रेरणा ले रहा है।

इजिप्ट के रहने वाले 35 साल के मोहमद अहमद इब्राहिम की मुलाक़ात 80 साल की आईरिस जोंस से फेसबुक के जरिये हुई थी। दोनों की उम्र में 45 साल का अंतर है। दोनों की मुलाक़ात पिछले साल हुई थी, जिसके बाद आइरिस इब्राहिम से मिलने इजिप्ट चली गई थी।
इस कपल ने 2020 की शुरुआत में टीवी पर आकर अपने प्यार का ऐलान किया था। इस शो में दोनों ने अपने फर्स्ट नाइट का एक्सपीरियंस शेयर किया था, जसी लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
हालांकि, इस शो के बाद इब्राहिम को लोगों से काफी कुछ सुनने को मिला। कई लोगों ने उसे टॉयबॉय करार दिया, जिसे उसने सिरे से नकार दिया। कई महीनों तक लोगों से खुद के बारे में निगेटिव चीजें सुनने के बाद अब इब्राहिम और आइरिश फिर से एक टीवी शो में नजर आए।
इस बार इब्राहिम ने साफ़ किया कि उन दोनों का प्यार सच्चा है। अगर किसी को उनके प्यार से दिक्कत है तो वो नर्क में जा सकता है। इसमें उसका कोई रोल नहीं है। लोग जलते हैं लेकिन वो अपनी प्रेमिका के साथ काफी खुश है।
शादी को लेकर भी इस कपल से टीवी शो में सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कुछ साफ़ तो नहीं बताया लेकिन इब्राहिम ने ये जरूर साफ़ किया कि उसका प्यार बिल्कुल सच्चा है।
अपनी पहली मुलाक़ात के बारे में बताते हुए इब्राहिम ने कहा कि वो इजिप्ट में पिरामिड देखने आई थी। उस दौरान दोनों बढ़ी और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इब्राहिम के मुताबिक, उसका प्यार उम्र, देश की बंदिश नहीं मानता।
इब्राहिम ने मीडिया को भी जमकर लताड़ा। उसने कहा कि लोगों ने उसे कितना गलत कहा। किसी ने उसे टॉयबॉय कहा तो किसी ने पैसे का लालची। लेकिन असल में उसने सिर्फ प्यार किया है।
वहीं इस रिश्ते पर आयरिश का कहना है कि उसे इब्राहिम जवान महसूस करवाता है। उसे इतना अच्छा कभी नहीं लगा। पिछले 35 साल से कोई भी मर्द उसके नजदीक नहीं आया था। लेकिन अब इब्राहिम ने उसे दुबारा जीना और प्यार करना सिखाया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News