- Home
- Viral
- ज्वालामुखी के नजदीक हनीमून मनाने पहुंचा था कपल, तभी हुआ ऐसा विस्फोट, शरीर से अलग हो गई चमड़ी
ज्वालामुखी के नजदीक हनीमून मनाने पहुंचा था कपल, तभी हुआ ऐसा विस्फोट, शरीर से अलग हो गई चमड़ी
हटके डेस्क: शादी का सपना एक लड़का और लड़की अपनी जिंदगी में कई सालों से देखते हैं। शादी की सारी प्लानिंग, हनीमून से लेकर बच्चों तक की प्लानिंग की जाती है। लेकिन कई बार वैसा नहीं होता, जैसा हम सोचते हैं। अब वर्जीनिया में रहने वाले इस कपल को क्या पता था कि जहां वो हनीमून मनाने जा रहे हैं, वो उन्हें जिंदगी भर का निशान दे जाएगा। इस कपल ने शादी के दो महीने बाद हनीमून प्लान किया। सब कुछ हसीन था, लेकिन तभी वहां ज्वालामुखी विस्फोट हो गया। दोनों खौलते लावा की चपेट में आ गए, जिससे दोनों का शरीर जल गया। हालांकि, दोनों की जान बच गई। अब इस हादसे के 6 महीने बाद कपल ने अपना फोटोशूट लोगों के साथ शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे इस हादसे ने उन्हें जला दिया। साथ ही उन्होंने हनीमून पैकेज देने वाले ऑपरेटर पर भी हर्जाने को लेकर केस फ़ाइल किया है।

रिचमंड, वर्जीनिया में रहने वाली 33 साल की लॉरेन और 36 साल के मैथ्यू ने रॉयल कैरिबियन नाम की कंपनी पर भारी भरकम जुर्माना ठोंका है। ये कपल 9 दिसंबर 2019 को न्यूजीलैंड हनीमून मनाने गया था। लेकिन उसी दिन वहाँ ज्वालामुखी विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों बुरी तरह जल गए।
36 साल के मैथ्यू ने उस दिन के हादसे के बारे में डेली मेल से बातचीत करते हुए बताया कि वो अब तक का सबसे खौफनाक दिन था। उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे उनकी बॉडी जल रही थी।
ये कपल ज्वालामुखी के गर्म राख में दब गया था। राख इतनी गर्म थी कि उनकी चमड़ी अलग हो गई। उनकी पूरी बॉडी में जख्म हो गए। लॉरेन अपने गले और गाल पर जले का निशान दिखाती हुई।
मैथ्यू अपने हाथ और पैर के निशान दिखाते हुए। मैथ्यू के हाथ और पैर ही इस विस्फोट में सबसे ज्यादा जल गए थे।
विस्फोट से ठीक पहले इस कपल ने तस्वीर खिंचवाई थी। इसके तुरन्त बाद पीछे दिख रहे ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया था, जिसकी चपेट में दोनों आ गए थे।
कपल का कहना है कि शादी के पहले ही साल में उनसे उनकी जिंदगी की सारी खुशियां छीन गई और इसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ रॉयल कैरिबियन है। जिसने उन्हें खतरे के बारे में नहीं बताया।
द व्हाइट आइलैंड क्रेटर में विस्फोट से पहले वहां खड़े टूरिस्ट। सब विस्फोट से ठीक पहले वहीं खड़े थे। टूरिस्ट कंपनी ने उन्हें बताया ही नहीं कि उसमें विस्फोट होने वाला है। वहां खड़े 21 लोग इसकी चपेट में आ गए थे।
टूरिस्ट कंपनी ने कपल से इस ज्वालामुखी ट्रिप के लिए साढ़े 19 हजार रुपए चार्ज किये थे। इसमें हर तरह की फैसिलिटी मौजूद थी। लेकिन कपल को आने वाले खतरे के बारे में नहीं पता था।
कपल ने ट्रिप में देखा था कि उस समय पर्यटन स्थल पर कई जगहें लॉक थी। उन्हें थोड़ा अजीब लगा था लेकिन गाइड ने उन्हें कुछ भी नहीं बताया।
कपल ने पिछले साल अक्टूबर में शादी की थी। इसके बाद दिसंबर में उन्होंने हनीमून पर जाने की प्लानिंग की थी।
इस हादसे में दोनों की ही बॉडी जल गई। तस्वीर में लॉरेन मैथ्यू को स्कार मसाज थेरेपी देती नजर आ रही है।
लॉरेन ने बताया कि वो अपने प्यार के साथ खुशियां मनाने गई थी लेकिन उसे क्या पता था कि ये उसकी जिंदगी का सबसे बुरा सपना साबित होगा।
अब ये कपल ऊपर से नीचे तक दाग से भर गया है। अंगूठे से लेकर हाथ तक में इतने घाव बन गए हैं कि आने वाले समय में दोनों को कई बार सर्जरी करवानी पड़ेगी।
कपल ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि आइलैंड में ऐसा विस्फोट होने वाला है, तो वो बिलकुल नहीं जाते। लेकिन शादी के बाद दोनों नए रिश्ते को एन्जॉय कर रहे थे। हनीमून के लिए उन्होंने कंपनी पर विश्वास कर लिया।
इस हादसे के बाद लॉरेन को लंग इन्फेक्शन हो गया। लेकिन अब लॉकडाउन में घर पर उसके पति ही उसको स्कार मसाज दे रहे हैं।
मैथ्यू अपने हाथों पर आर्म स्लीव पहनते हैं। ताकि उसकी स्किन हील कर सकें।
इस विस्फोट में उनके पेट और पीठ पर भी जले का निशान बन गए हैं। इस हादसे के बाद दो महीने तक दोनों अस्पताल में एडमिट थे।
अब इस कपल ने टूर कंपनी पर हर्जाने के लिए मुकदमा ठोंका है। कपल का कहना है कि कंपनी की लापरवाही के कारण दोनों इस हादसे के शिकार हुए। कंपनी ने ना सिर्फ उन दोनों की, बल्कि कई अन्य लोगों की जान खतरे में डाल दी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News