30 हजार मौतों के बाद लॉकडाउन में छूट, दो महीने बाद एक-दूसरे को देख आउट ऑफ़ कंट्रोल हुए कपल
हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन करने के लिए मजबूर कर दिया। भारत सहित दुनिया के लगभग हर देश में लॉकडाउन किया जा चुका है। लॉकडाउन के कारण जहां कई देशों की अर्थव्यस्था प्रभावित हुई, वहीं अब कई देशों में धीरे-धीरे लॉकडाउन खोला जा रहा है। करीब 7 हफ़्तों के बाद लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी गई। लॉकडाउन खुलते ही लाखों लोग सड़कों पर उतर गए। कई लोग महीनों बाद अपने परिवार वालों और दोस्तों से मिलने पहुंचे। इस दौरान लोगों को पार्क में इक्कठा होने की मनाही थी। ऐसे में लोग सड़कों पर अपनों को देख खुश होते नजर आए। इस बीच नैप्लस में कई प्रेमी युगलों को महीनों बाद एक-दूसरे को देखने के बाद किस करते नजर आए। ये प्रेमी युगल खुलेआम प्यार का इजहार करते नजर आए।

इटली में करीब दो महीने से लगे लॉकडाउन में मई से थोड़ी ढील दी गई। इस दौरान सड़कों पर लोग अपने दोस्तों और परिजनों के साथ नजर आए।
ड्रैकोनियन लॉ के अंदर लोगों को पार्क में मिलना मना था। साथ ही कुछ मीटर की दूरी पर एक-दूसरे से बात कर सकते थे।
लेकिन इतने महीने के बाद एक-दूसरे से मिले प्रेमी युगल खुद पर काबू नहीं रख पाए। कई कपल्स महीनों बाद इस तरह मिलते नजर आए।
फेसमास्क पहना ये कपल कुछ इस अंदाज में मिला। इतने महीने के बाद मिल पाने की ख़ुशी इनके चेहरे पर साफ देखने को मिली।
तो वहीं कुछ कपल्स खुद को किस करने से नहीं रोक पाए। ऐसा भी नजारा सड़कों पर देखने को मिली।
बता दें कि इटली में अभी तक कोरोना से 30 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हर दिन अभी भी 100 मौत रिपोर्ट की जा रही है।
इस स्थिति में लॉकडाउन में छूट देने की बात का कई लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से यहाँ स्थिति बदतर हो जाएगी।
सरकार ने यहां 9 मार्च से लॉकडाउन कर दिया था। अब इतने दिनों बाद पार्क और मॉल्स को बंद रख कर कई शर्तों के साथ देश में लॉकडाउन में छूट दी गई है।
लोग एक-दूसरे से कई मीटर की दूरी पर मिल सकते हैं और एक्सरसाइज के लिए बाहर निकल सकते हैं।
साथ ही जरुरी चीजों के लिए भी लॉकडाउन में लोग घर से बाहर निकल सकते हैं। इसमें राशन का सामान खरीदना और घर के लिए जरुरी चीजें लेना शामिल है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News