3 बच्चों का मां जैसा ख्याल रखते हैं ये कुत्ते, किसी के नजदीक आने पर बन जाते हैं दानव
हटके डेस्क : कहते हैं कुत्ते से ज्यादा वफादार और प्यार देने वाला जानवर कोई और नहीं होता। घर में हम रखवाली के लिए पेट रखते हैं पर कब वह हमारे परिवार का एक मेंबर बन जाते हैं पता नहीं चलता। आज हम आपको ऐसे कुत्तों की स्टोरी बताने जा रहे हैं जो अपने मालिक के तीन बच्चों का ख्याल एक मां-बाप की तरह रखते हैं। कैलिफोर्निया के जोश और बी फिशर ने दो डॉग जेंटल जाइंट बॉस और राल्फी रखे हैं, जो घर की रखवाली के साथ उनके बच्चों का भी देखभाल करते हैं। आइए जानते हैं जेंटल जाइंट बॉस और राल्फी के बारे में...।

जेंटल जाइंट बॉस और राल्फी डॉग को देखकर ऐसा लगता है ये दोनों बहुत ही खुंखार होंगे क्योंकि ये दिखने में बहुत बड़े और 150 से 200 किलो के हैं।
दिखने में भले ही ये डॉग्स बहुत बड़े है पर ये दोनों बहुत ही क्यूट हैं। जोश और बी फिशर के तीनों बच्चे इन पेट्स के साथ खेलते हैं, प्यार करते हैं और तो और पढ़ाई भी करते हैं।
ये है जोश और बी फिशर की हैप्पी फैमिली जिसमें वह अपने तीनों बच्चों और दोनों पेट्स के साथ बैठे हैं। काले रंग का डॉग राल्फी है और भूरे रंग का बॉस।
जोश और बी फिशर बताते हैं कि उन्होंने पांच साल पहले इन दोनों को लिया था। उस वक्त ये छोटे थे पर अब इनका साइज बहुत बड़ा हो गया है। उनके साइज के बावजूद लोग उनसे डरते नहीं बल्कि उनकी ओर आकर्षित होते हैं।
अक्सर लोग बॉस और राल्फी की तस्वीरें लेते हैं। डॉग्स के साथ फोटोशूट करवाने के लिए उनके मालिक लोगों से पैसे भी लेते हैं।
इन डॉग्स का दिल उनके शरीर के जितना ही बड़ा है। खासकर छोटे बच्चों के साथ बॉस और राल्फी बहुत खुश होते हैं। जोश और बी के तीनों बच्चे इनके साथ ही बड़े हुए हैं। ये सभी एक दूसरे को परिवार की तरह देखते हैं।
जोश और बी को छोटा बेटा टेगन तो इन पेट्स के सामने ही पैदा हुआ था इसलिए बॉस और राल्फी उसे अपने बच्चे की तरह प्यार करते हैं। लेकिन जब कोई बच्चों को डांटता या चिल्लाता, तो ये उसे काटने के लिए दौड़ते हैं।
अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, बॉस और राल्फी टेगन के साथ ऐसे फोटो क्लिक करवा रहे हैं जैसे वह दोनों इसके मां-बाप हों।
इस तस्वीर में राल्फी चश्मा लगाकार टेगन को पढ़ाता हुआ नजर आ रहा है।
दूसरों कुत्तों की तरह बॉस और राल्फी को खेलना बहुत पसंद हैं। अक्सर ठंड के दिनों में जब स्नो पड़ती है तो ये दोनों बहुत एंजोय करते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News