बेमिसाल खूबसूरती की मल्लिका हैं डोनाल्ड ट्र्म्प की बेटी इवांका, रह चुकी हैं फैशन मॉडल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 24 फरवरी को दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेगा। वहां से ट्रम्प आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली जाएंगे। अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में ट्रम्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प, इवांका और उनके दामाद जेरेड कुश्नर भी होंगे। इवांका ट्रम्प की पहली पत्नी की बेटी हैं। वे तब से ही मीडिया के आकर्षण का केंद्र रही हैं, जब एलमेंट्री स्कूल में पढ़ती थीं। इवांका बेमिसाल खूबसूरती की मिसाल मानी जाती हैं। उन्होंने मिस टीन यूएसए पेजेंट को को-होस्ट किया था। उन्होंने पहले मॉडलिंग का करियर अपनाया और बाद में फैमिली बिजनेस से जुड़ गईं। इवांका फैशन बिजनेस से जुड़ी हैं। आम तौर पर वे राजनीतिक मामलों से दूर ही रहती हैं। वे अपने पिता की बहुत ही चहेती हैं। देखें इवांका ट्रम्प की अलग-अलग मौकों की कुछ खास तस्वीरें।
110

डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पूर्व पत्नी, इवांका और बेटे के साथ। इवांका के बचपन की एक खास तस्वीर।
210
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ वाइट हाउस के कैबिनेट रूम में आयोजित एक मीटिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और दूसरे प्रतिनिधियों के साथ इवांका।
310
फेमस हार्पर्स बाजार मैगजीन के लिए एक पोज देते हुए इवांका। यह तस्वीर 2007 की है।
410
अपने हसबैंड जेरेड कुश्नर के साथ छुट्टियां मनाती इवांका।
510
डोनाल्ड ट्रम्प अपने बेटे डोनाल्ड जॉन 'डॉन' ट्रम्प जूनियर, एरिक ट्रम्प और बेटी इवांका के साथ न्यूयॉर्क सिटी स्थित ट्रम्प टॉवर में। यह तस्वीर 6 जुलाई, 2016 की है।
610
इवांका ट्रम्प अपने हसबैंड और बच्चों के साथ। यह तस्वीर 20 जनवरी, 2017 को ली गई थी।
710
इवांका ट्रम्प अपने पति और फैमिली मेंबर्स के साथ वॉशिंगटन के कन्वेंशन सेंटर में 20 जनवरी, 2017 को आयोजित फ्रीडम बॉल इवेंट के दौरान स्टेज पर।
810
अपने पिता डोनाल्ड ट्रम्प के साथ इवांका मरीन वन पर बोर्डिंग के लिए जाते हुए। यह तस्वीर 1 फरवरी, 2017 को ली गई थी।
910
1010
बर्लिन के होलोकॉस्ट मेमोरियल से बाहर निकलती हुई इवांका ट्रम्प। यह तस्वीर 25 अप्रैल, 2017 की है।
Latest Videos