- Home
- Viral
- जिस हथिनी को पटाखा खिला मार दिया, उसके गर्भ में पल रहा था ये बच्चा, दर्दनाक तस्वीरें शायद ना देख पाएं आप
जिस हथिनी को पटाखा खिला मार दिया, उसके गर्भ में पल रहा था ये बच्चा, दर्दनाक तस्वीरें शायद ना देख पाएं आप
हटके डेस्क: पूरी दुनिया का ध्यान इन दिनों कोरोना महामारी के पीछे है। इस जानलेवा वायरस से कैसे बचा जाए, सब इसकी खोज में जुटे हैं। लेकिन कुछ जानवर, जिनका जन्म इंसान के रूप में हुआ, वो भला अपनी हैवानियत से कैसे पीछे जा सकते थे। पिछले दिनों केरल में एक प्रेग्नेंट मादा हाथी की मौत हो गई। उसकी मौत नदी में खड़े-खड़े हो गई। ये कोई नैचुरल डेथ नहीं थी। मादा हाथी के साथ स्थानीय लोगों ने दुर्व्यवहार किया था। उसे पटाखों से भरा अनानास खिलाया गया था। जो उसके मुंह में फट गया। हथिनी ने तो दुनिया को अलविदा कर ही दिया। लेकिन उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी नहीं रहा। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। आगे जो तस्वीरें आप देखेंगे, वो इंसानों को शर्मसार करने के लिए काफी होगी।

यह मामला उस वक्त सामने आया, जब उत्तरी केरल के मलप्पुरम में एक फॉरेस्ट अफसर ने इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया।रेस्क्यू टीम में शामिल मोहन कृष्णन ने फेसबुक पर लिखा, हथिनी खाने की तलाश में जंगल से भटकते हुए पास के गांव में पहुंच गई थी। यहां वह गलियों में घूम रही थी। इसके बाद उसे अनानास में पटाखों की लड़ी खिला दी।
मोहन के मुताबिक, पटाखे इतने असरदार थे, कि उसका मुंह और जीभ बुरी तरह से जख्मी हो गए। वह खाने की तलाश में पूरे गांव में भटकती रही। दर्द के चलते वह कुछ खा भी नहीं पाई। हथिनी ने इतने दर्द के बावजूद किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। उसने किसी के ऊपर हमला भी नहीं किया। वह बहुत सीधी थी।
हथिनी को नदी से बाहर लाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी सूंड फट गई थी। और गर्भ में ये बच्चा पल रहा था। ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल ने इस हथिनी के साथ ये बर्बरता करने वाले को ढूंढने के लिए पचास हजार रूपये का इनाम रखा है।
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीभत्स घटना को अपनी सोच के हिसाब से चित्र में बदल दिया। मौत के बाद आसमान में ये हथिनी अपने बच्चे को खुश रहने को बोल रही है। क्यूंकि वहां कोई इंसान नहीं है।
इस चित्र ने कई लोगों का कलेजा निकाल कर रख दिया। हथिनी से उसके गर्भ का बच्चा पूछ रहा था कि क्या अब वो कभी इंसानों को नहीं देख पाएगा? विश्वासघात की शिकार मां ने जवाब दिया- तुम अफ़सोस नहीं करोगे इसका।
वहीं इस चित्र में पटाखे वाले अनानास को खाने के बाद अपने बच्चे से माफ़ी मांगती दिखी मां।
मां ने अनानास तो खा लिया। लेकिन वो उसके मुंह में ही फट गया। काफी देर तक वो पानी में खड़ी रही। सूंड में पानी भर लिया ताकि जलन ना हो। गर्भ में बच्चा मां से खाना मांगता रहा।
इस चित्र में भारत के सबसे साक्षर राज्य की असलियत दिखाई गई। बेजुबान मां ने विश्वास किया। और उसे बदले में मौत मिली।
वो प्रेग्नेंट थी। भूखी थी, उसने इंसान से मदद मांगी यही उसकी गलती थी। एक गलती और गर्भ का बच्चा भी मारा गया।
कई लोग हथिनी से माफ़ी मांगते दिखे। इस घटना ने वाकई सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इंसानियत कहां जा रही है?
हथिनी ने जिसे खाना समझा, वो तो विस्फोटक था। उसे क्या पता था कि वो कितनी बड़ी गलती करने जा रही थी।
अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की सलामती के लिए मां छटपटाती रही। उस मासूम को किसी ने। वो मर गया।
वहीं इस तस्वीर में मां से उसका बच्चा पूछ रहा है कि मेरी क्या गलती थी? मां ने जवाब दिया- गलती मेरी थी, जो मैंने विश्वास किया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News