MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • जब भारत में लाशों से पट गई थी गंगा, जलाने को कम पड़ गई थी लकड़ियां, महामारी में गई थी 2 करोड़ जानें

जब भारत में लाशों से पट गई थी गंगा, जलाने को कम पड़ गई थी लकड़ियां, महामारी में गई थी 2 करोड़ जानें

हटके डेस्क: आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस ने आज दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। दुनिया में इस वायरस की चपेट में एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोग आ गए हैं। वहीं सात हजार से अधिक लोगों की मौत वायरस के कारण हो चुकी है। इस बीच 1918 में फैले स्पेनिश फ्लू की यादें ताजा हो गई। इस फ्लू ने दुनिया में भयंकर तबाही मचाई थी। यूरोप से शुरू हुए इस वायरस ने भी दुनिया के कई देशों को अपना निशाना बनाया था। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा था। इस फ्लू से भारत में करीब दो करोड़ लोगों की मौत हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वायरस की चपेट में महात्मा गांधी भी आ गए थे। तब कई महीनों तक बिस्तर में पड़े रहे महात्मा गांधी के स्वास्थ्य से सब चिंतित हो गए थे। आइए आपको बताते हैं कैसे इस महामारी ने भारत में पांव पसारे थे...  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 18 2020, 03:09 PM IST| Updated : Mar 19 2020, 12:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
1918 में दुनिया में स्पेनिश फ्लू ने आतंक मचाया था। इस वायरस ने दुनिया के कई देशों को अपना निशाना बनाया था।
211
भारत में भी इस वायरस ने कहर बरपाया था। इस फ्लू की चपेट में आकर लगभग दो करोड़ भारतीयों की मौत हो गई थी।
311
फ्लू की चपेट में भारत में ज्यादातर महिलाएं आई थीं। इसके पीछे कारण था कि महिलाएं ही बीमार पुरुषों का ख्याल रख रही थीं। ऐसे में वो आसानी से वायरस की चपेट में आ जा रही थीं।
411
गुजरात के साबरमती आश्रम में रहने वाले महात्मा गांधी और कई अन्य लोग भी इस खतरनाक फ्लू की चपेट में आ गए थे।
511
महात्मा गांधी की तबियत इस फ्लू के कारण काफी खराब हो गई थी। वो कई महीनों तक बिस्तर पर पड़े थे। उन्होंने अपनी डाइट पूरी तरह लिक्विड कर ली थी।
611
अखबारों में उनकी सेहत को लेकर काफी खबरें छपती थी। काफी समय तक सभी से अलग रहने के बाद धीरे-धीरे उन्हों इस बीमारी से निजात पाया। आश्रम में फ्लू से पीड़ित लोगों को सबसे दूर रखा गया।
711
स्पेनिश फ्लू के कारण भारत के महान कवि निराला की बीवी और कई रिश्तेदारों की जान चली गई थी। उन्होंने अपना दर्द बयान करते हुए बताया था कि कैसे इस महामारी के कारण उनकी आंखों के सामने सब कुछ गायब हो गया।
811
महामारी की स्थिति इतनी भयंकर थी कि गंगा नदी लाशों से पट गई थी। चूंकि उस समय मौत होने पर कई लोग लाशों को नदी में बहा देते थे।
911
मौत का आंकड़ा इतना ज्यादा था कि शमशान घाटों में लकड़ी की कमी हो गई थी। कई शहर इस फ्लू से वीरान हो गए थे।
1011
बीबीसी में छपी खबर के मुताबिक, 1918 में इस फ्लू के कारण भारत में कर दिन 230 लोगों की मौत हो रही थी। इस फ्लू ने भारत में कुछ ही महीनों में करीब 2 करोड़ लोगों की जान ले ली थी।
1111
इस फ्लू का कोई इलाज नहीं मिल पाया। समय के साथ लोगों की बॉडी इस फ्लू के खिलाफ लड़ने में सक्षम हो गई। जिसके बाद अपने आप ही फ्लू तबाही मचाकर गायब हो गया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved