कोरोना नहीं, भारत में चुपचाप घुसा दूसरा वायरस, हर साल मार्च में मचाता है तबाही
हटके डेस्क: पूरी दुनिया की नजरें कोरोना वायरस पर टिकी है। हर दिन इसके बढ़ते संदिग्धों की संख्या मॉनिटर की जा रही है। लोगों को इस वायरस के बारे में अवेयर किया जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि भारत सहित दुनिया के कुछ देशों में कोरोना से ज्यादा तबाही एक और वायरस फैला रहा है। इस वायरस का नाम है H1N1, जिसे स्वाइन फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। भारत में जहां अभी कोरोना वायरस के करीब डेढ़ सौ मामले सामने आए हैं, वहीं तीन लोगों की मौत हुई है। लेकिन आपको बता दें कि मात्र फरवरी और मार्च में भारत में स्वाइन फ्लू से लगभग 15 सौ लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं इस फ्लू ने 28 लोगों की जान ले ली है। ऐसे में जरुरी है स्वाइनफ्लू से भी बचाव की।
111

भारत में कोरोना वायरस से ज्यादा तेजी से स्वाइन फ्लू फैल रहा है। अभी तक इसके 15 सौ मामले सामने आ चुके हैं।
211
भारत में स्वाइन फ्लू से अभी तक 28 लोगों की मौत का मामला सामने आ चुका है। जिसमें सबसे अधिक मौतें यूपी में दर्ज की गई है।
311
स्वाइन फ्लू सांस की बीमारी है, जो हवा से फैलती है। ये भी एक इंसान से दूसरे इंसान में फ़ैल जाता है।
411
स्वाइन फ्लू में भी तेज बुखार, गले में दर्द, बहती नाक और खांसी होती है। इस वायरस से बचाव के लिए भी लोगों को हाथ धोते रहना चाहिए। साथ ही चहरे पर मास्क लगाए रखना चाहिए।
511
फरवरी में बेंगलुरु के एक फर्म के 2 कर्मचारी फ्लू से ग्रस्त मिले। मार्च में अभी तक यूपी में 78 लोग फ्लू से संक्रमित पाए गए। इनमें 19 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
611
आपको बता दें कि स्वाइन फ्लू का सबसे पहला मामला दुनिया में 2009 में सामने आया था। इसके बाद तो इस फ्लू नई कई बार पांव पसारे।
711
बात अगर भारत की करें तो इस देश में लगभग हर साल ही दो बारे स्वाइन फ्लू फैलता है। जनवरी से मार्च और सितंबर से नवंबर के बीच ये वायरस अपने पैर पसारता है।
811
2017 में स्वाइन फ्लू से भारत में कुल 38 हजार 811 लोग संक्रमित हुए थे। जिसमें 2 हजार 270 लोगों की मौत हुई थी।
911
इसके अगले साल 15 हजार 266 लोग इस वायरस से ग्रस्त हुए थे, जिसमें 1 हजार 128 लोगों की जान गई थी।
1011
2019 में 28 हजार 798 लोगों को अपना शिकार बनाने वाले इस फ्लू ने 1 हजार 218 लोगों को मौत दी थी।
1111
2020 में भले ही भारत सहित दुनिया की निगाहें कोरोना वायरस पर है, लेकिन कई देशों में स्वाइन फ्लू चुपके से कहर बरपा रहा है। भारत के अलावा फिलीपींस में भी स्वाइन फ्लू फ़ैल रहा है। ऐसे में सरकार पोल्ट्री फर्म्स पर नजर रख रही है।
Latest Videos