- Home
- Viral
- चचेरे भाई से निकाह के अगले दिन ही दूसरे मर्द के साथ भाग गई थी लड़की, 1 साल बाद शौहर ने ढूंढ लिया खूनी इंतकाम
चचेरे भाई से निकाह के अगले दिन ही दूसरे मर्द के साथ भाग गई थी लड़की, 1 साल बाद शौहर ने ढूंढ लिया खूनी इंतकाम
हटके डेस्क: अगर आपको लगता है कि प्यार-इश्क और मोहब्बत जैसे शब्दों पर सिर्फ भारत में ही लोगों की भवें सिकुड़ती है तो आप गलत हैं। दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां प्यार करने के बदले लोगों को मौत की सौगात दी जाती है। खासकर मुस्लिम देशों में। हाल ही में ईरान से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सबका दिल दहला दिया। यहां एक शख्स ने अपनी बीवी को एक साल बाद ढूंढकर मार दिया। शख्स की बीवी ने एक साल पहले निकाह के अगले दिन शौहर को छोड़कर किसी और से शादी कर ली थी। वो घर छोड़ कर भाग गई थी। अब उसके पहले शौहर ने उसे ढूंढकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसका सिर काटकर अपनी बेइज्जती का बदला लेने का पोस्ट भी किया।

मामला ईरान के अबादान का है। यहां रहने वाले एक शख्स ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर अपनी बीवी की हत्या की बात स्वीकारी। इसके बाद उसने लाश का ठिकाना बताकर सरेंडर कर दिया।
23 साल के इस शख्स की शादी पिछले साल उसकी चचेरी बहन से हुई थी। लेकिन 19 साल की इस लड़की ने शादी के अगले दिन घर से भागने का फैसला किया।
एक साल पहले हुई इस शादी के दो दिन बाद ही लड़की दूसरे मर्द के साथ भाग गई थी। उसने अपनी दूसरी जिंदगी शुरू कर दी थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसका पहला शौहर अभी तक कुछ नहीं भूला है।
शख्स एक साल से अपनी बीवी को ढूंढ रहा था। अचानक उसे पता चला कि उसकी बीवी मशहद में रह रही है। शख्स ने उसे माफ करने की बात कह उससे बातचीत शुरू की।
इसके बाद शख्स ने उससे मिलने की बात कही। जैसे ही लड़की सब कुछ भूलकर उससे मिलने पहुंची, शख्स ने उसपर हमला कर दिया।
सरेआम लड़की का गला काट दिया और फिर उसकी बॉडी को वहीं छोड़कर पुलिस स्टेशन पहुंच गया।
बता दें कि इस्लाम के मुताबिक, शौहर अगर अपनी बीवी को पराए मर्द के साथ पकड़ता है, तो वो उसे मार सकता है। लेकिन इस मामले को कानूनी पेंच में फंसाया गया है क्यूंकि लड़की एक साल पहले ही शौहर को छोड़ चुकी थी।
हॉनर किलिंग के नाम पर अब इस मामले की ईरान में जांच चल रही है। दोषी शौहर ने खुद ही सरेंडर किया है। इसलिए अब इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का दौर शुरू हो गया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News